July 28, 2026 |

BREAKING NEWS

गलत नियत से घर मे घुस रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या,,,दो आरोपी गिरफ्तारशासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चा
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में निर्माणाधीन नाली की ऊंचाई को लेकर हुई बैठक एक बार फिर हुई फेल,,,आक्रोशित नगरवासियों ने चक्काजाम हेतु एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। नगर में एनएच द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर आज हुई बैठक एक बार फिर असफल साबित हुई। बैठक में विभाग के कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे नगर वासियों में काफी आक्रोश फैल गया। नगर वासी अब एनएच 343 में चक्काजाम करने की तैयारी में है।

    राजपुर नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों और सरगुजा सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित एनएच के अधिकारियों के साथ कई बार बैठक की गई परंतु नतीजा कुछ नहीं निकला। आज भी नगरवासियों ने नाली की ऊंचाई को लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आहूत की परंतु इस बैठक में एनएच के अधिकारी या ऐसे कोई भी अधिकारी नहीं पहुँचे जो नगरवासियों को इस बात का भरोसा दे सके कि नाली की ऊंचाई को कम किया जा सके।बैठक में एनएच विभाग के द्वारा अधिकृत अधिकारी पहुँचे एनएच के टीम लीडर अनिल कुमार सिंह ने यह साफ कहा कि नगरवासियों को दिल्ली मंत्रालय जाकर नाली की ऊँचाई के संबंध में बात करनी होगी तभी कुछ हो पायेगा अन्यथा जैसा डीपीआर में है वैसा बनेगा। नाली ऊँचाई को कम करने हेतु कोई हल नहीं निलकता देख नगरवासी भड़क गए जिसके बाद उन्होंने राजपुर एसडीएम के नाम नाली निर्माण के अत्यधिक ऊँचाई के विरोध में चक्काजाम करने ज्ञापन सौंपा है।

   नगरवासियों ने सात बिंदुओं को लेकर राजपुर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंप तीन दिनों की चेतावनी दी है की यदि नगरवासियों के मंशानुरूप नाली की ऊँचाई को कम नही किया गया तो वृहद आंदोलन करते हुए एनएच 343 में चक्काजाम करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल प्रदीप जायसवाल राकेश अग्रवाल रिंकू अग्रवाल पिंटू अग्रवाल नरेश अग्रवाल छोटन गुप्ता बँटी अम्बष्ट रजत केशरी सतेन्द्रअग्रवाल शुभम सोनी अभिषेक जायसवाल भीम बंसल संजय सोनी पूरन चंद जायसवाल सुरेंद्र अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!