November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की अपर कलेक्टर ने की समीक्षा,,,घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति एवं प्रबंधन की समीक्षा के संबंध जिले के विभिन्न आयल कंपनियों के गैस एजेंसियों के संचालको की बैठक आयोजित की गयी।    बैठक में जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, बाटलिंग प्लांट से आपूर्ति व्यवस्था, साप्ताहिक आवक तथा वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी।
           बैठक में अपर कलेक्टर आर. एस, लाल ने निर्देशित करते हुए कहा किघरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। खाद्य विभाग द्वारा जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की दैनिक आवक और वितरण पर निगरानी रखी जा रही है। बैठक में गैस वितरकों को गैस सिलेंडरो की बुकिंग अवधि 45 दिन के पश्चात ही केवल ऑनलाइन बुकिंग पर ओटीपी आधारित रिफिल वितरण किये जाने के निर्देश दिए।


घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती,विभिन्न होटलों से 13 सिलेंडर जब्त :-


       खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बलरामपुर एवं रामानुजगंज के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट की जाँच की गयी। जाँच के दौरान बलरामपुर के लाजवाब होटल से 5 सिलेंडर, हवेली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर, रामानुजगंज के न्यू शशि होटल से 2 सिलेंडर, उमेश होटल से 2 सिलेंडर तथा गोकुल स्वीट्स से 1 सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते पाए जाने के कारण कुल 13 सिलेंडर जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गयी । अवैध घरेलू गैस के भण्डारण, जमाखोरी और काला बाजारी के विरुद्ध प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
       खाद्य अधिकारी ने बताया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरो की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने आम जनता से अपील है कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपवाहों से दूर रहे अधिकृत सूचनाओ पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!