September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गौ वंश तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार,,,पिछले कई वर्षों से पशु तस्करी के कार्य में है संलिप्त…

बलरामपुर। गौ वंशीय पशुओं की तस्करी पर थाना बलरामपुर की लगातार कार्यवाही, घटना के फरार मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार।आरोपी मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड का है निवासी, गिरफ्तार आरोपी पिछले कई वर्षों से पशु तस्करी के कार्य में है संलिप्त। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से अन्य मामलो में भी जारी है स्थायी वारंट, घटना में संलिप्तत कुल 06 आरोपियों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी।

    दिनांक 17/07/2025 को सेमरसोत जंगल में नेशनल हाइवे मुख्य मार्ग में मवेशियों से भरी हुई पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है एवं वाहन चालक मौके से फरार हो गए।पिकअप वाहन क्रमांक JH07 M8499 में कुल 06 नग भैंस क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरा गया था जिसमें से 01 नग भैंस की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। घटना पर थाना बलरामपुर में धारा 4,6,10 पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जाँच के दौरान अब तक पूर्व में घटना में संलिप्तत 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान घटना के मुख्य आरोपी रोजुद्दीन अंसारी पिता उस्मान अंसारी निवासी ग्राम मानपुर जिला गढ़वा झारखंड जिसके द्वारा बतौली जिला सरगुजा क्षेत्र से गौ वंशीय पशुओं को खरीदकर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक भरकर झारखंड स्थित बुचड़ख़ाना ले जाया जाता है को लगातार प्रयास से दिनांक 08/12/2025 को बतौली जिला सरगुजा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त आरोपी बतौली क्षेत्र में पुनः गौवंशीय पशुओं की खरीदी करने हेतु क्षेत्र में घूमते हुए पाया गया। आरोपी रोजुद्दीन अंसारी का थाना बलरामपुर के अन्य पशु तस्करी संबंधी अपराध में भी पूर्व से फरार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर के समक्ष पेश की गई जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

        उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सूरज मरावी, आरक्षक हरिशंकर यादव, आरक्षक महेंद्र गुप्ता, आरक्षक कवींद्र राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!