September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएच 343 के निर्माण को लेकर नगरवासियों प्रशासन व ठेकेदार के साथ हुई अहम बैठक,,,16 दिसंबर के बाद नगर में की जाएगी पेच रिपेयरिंग का कार्य…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर शहर में नेशनल हाईवे 343 सड़क के खराब हालत व उड़ते धूल से लोग बेहद परेशान हैं। सड़क निर्माण का टेंडर भी हो चुका है लेकिन काम की गति काफी धीमी है और उसको लेकर लोग बेहद आक्रोशित हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों ने राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर इस मामले में नाराजगी जताई थी और 11 दिसंबर को चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी थी।प्रशासन की टीम में स्थानीय लोगों के आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मंगलवार 9 दिसंबर देर शाम को राजपुर के एसडीएम कार्यालय में निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को बुलाकर चर्चा की और अहम बैठक किया गया।

         बैठक में एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान, राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, राजपुर के तहसीलदार कावेरी मुखर्जी निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। लगभग 1 घंटे तक यह बैठक चली इस बैठक में निर्माण कार्य को लेकर काफी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। प्रशासन ने आम लोगों की बात को प्रमुखता से उठाया और कहा कि सभी लोग उड़ते धूल से काफी परेशान हैं और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मामले में निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार और उनके सहयोगियों ने कहा कि उनका प्लांट चरगढ़ में स्थापित हो रहा है जो अगले दो-तीन दिनों में पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। राजपुर शहर में अभी कुछ जगहों पर नाली निर्माण का काम शुरू हुआ है लेकिन वह भी गति नहीं पकड़ पाई है। इस पूरे मामले में ठेकेदार ने कहा कि लगभग एक सप्ताह के बाद यह कार्य काफी तेज गति से चलेगा और आदमियों और मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में स्थानीय शहर वासियों को धूल से राहत देने के लिए दिन में तीन समय पर पानी छिड़काव की बात ठेकेदार ने कही है। जिसमें सुबह 11:00 बजे दोपहर लगभग 2:00 बजे और शाम को तकरीबन 5:00 बजे टैंकर की मदद से शहर में पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों की मांग पर शहर में सबसे खराब जगहों पर पेच रिपेयरिंग कार्य करने की भी सहमति बनी।ठेकेदार के द्वारा राजपुर शहर में खराब कुछ जगहों पर आगामी 16 दिसंबर के बाद पेच रिपेरिंग का कार्य कराया जाएगा।

      बैठक में स्थानीय प्रशासन ने ठेकेदार व उसके सहयोगियों की बात सुनने के बाद राजन त्रिपाठी राजेश वर्मा ने अन्य लोगों से यह अपील किया है कि ठेकेदार व उनके सहयोगियों ने 16 दिसंबर 2025 तक का समय मांगा है ऐसे में आगामी 11 दिसंबर को होने वाले आंदोलन को स्थगित किया जाए और इतने दिन तक कम से कम इंतजार कर लिया जाए। लोगों को अब उम्मीद है कि राजपुर शहर की सड़क सुधरेगी और लोगों को धूल से राहत मिलेगी।

नगर में होगी 14 मीटर की सड़क चौड़ाई :- बैठक के दौरान यह बात सामने उभर कर आई कि राजपुर नगर में सड़क की चौड़ाई 14 मीटर रखी जायेगी।वर्तमान सड़क के बीच सेंटर से 7-7 मीटर दोनों ओर सड़क की चैड़ाई की जाएगी जिसमें 12 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा एवँ सड़क के दोनों ओर 1-1 मीटर का नाली निर्माण किया जाएगा। ठेकेदार ने बताया कि चार दिन में चरगढ़ स्थित प्लांट शुरू होगा वैसे ही नाली निर्माण का कार्य तेज गति से प्रारंभ किया जायेगा।उन्होंने नाली निर्माण के पूर्ण होते ही लेबलिंग के हिसाब से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।ठेकेदार ने बताया कि आगामी तीन से चार माह में नगर में पूरी तरह से नाली सहित सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!