November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

क्षेत्र वासियों का सपना अब पूरे होने का आसार,,,अम्बिकापुर बरवाडीह रेल लाईन को मिली मंजूरी…

अम्बिकापुर। सरगुजा सहित बलरामपुर वासियों की लंबे समय से प्रतीक्षारत माँग व सपने पूरे होने के आसार दिख रहा है।अम्बिकापुर से बरवाडीह को जोड़ने के लिए नई रेल लाईन को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

         बिलासपुर मंडल में लंबे समय से प्रतीक्षारत अंबिकापुर-रामानुजगंज-बरवाडीह नई रेल लाइन और रामानुजगंज-गढ़वा रोड परियोजना को आखिरकार रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। इन दोनों परियोजनाओं के तहत कुल 262 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही तैयार की जा चुकी है। यह कदम अंबिकापुर और पूरे उत्तरी छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

      यह जानकारी लोकसभा में सांसद चिन्तामणि महाराज द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न के जवाब में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हाल के वर्षों में केंद्र सरकार ने रेल परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति प्रदान की है।

      मंत्री ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में अंबिकापुर क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। बोरिडांड-अंबिकापुर (80 किमी) दोहरीकरण कार्य पहले ही प्रारंभ हो चुका है।अंबिकापुर-रामानुजगंज-बरवाडीह नई रेल लाइन और रामानुजगंज-गढ़वा रोड लाइन (कुल 262 किमी) की डीपीआर भी पूरी हो चुकी है। इसी तरह सरडेगा-पत्थलगांव-अंबिकापुर नई रेल लाइन (218 किमी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।

      उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ को मिलने वाला रेल बजट भी रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है। वर्ष 2009-14 के दौरान जहां औसत वार्षिक आवंटन 311 करोड़ रुपये था, वहीं 2025-26 में यह बढ़कर 6,925 करोड़ रुपये हो गया है। जो 22 गुना से अधिक वृद्धि है। नई रेल लाइनों के कमीशनिंग में भी उल्लेखनीय उछाल दर्ज हुआ है; 2009-14 के 32 किमी की तुलना में 2014-25 के बीच 1,189 किमी रेल लाइनें चालू की गईं, जो 15 गुना से अधिक है।

       रेल मंत्री वैष्णव ने स्पष्ट किया कि, किसी भी रेल परियोजना की स्वीकृति यातायात पूर्वानुमान, लाभप्रदता, पहली-अंतिम मील कनेक्टिविटी, अपूर्ण कड़ियां जोड़ने, राज्य सरकारों के सहयोग और क्षेत्रीय आवश्यकताओं जैसे मानकों पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, जनोपयोगी सुविधाओं के स्थानांतरण तथा स्थानीय परिस्थितियों जैसे कारक परियोजनाओं की गति को प्रभावित करते हैं, बावजूद इसके अंबिकापुर क्षेत्र की सभी प्रमुख परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ तेज़ी से पूरा करने के प्रयास जारी हैं।

      नई परियोजनाओं को मंजूरी मिलना न सिर्फ उत्तर छत्तीसगढ़ बल्कि झारखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़े इलाकों की कनेक्टिविटी को भी नया आयाम देगा, साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!