November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सम्मान समारोह,,,दिव्यांगजनों को शाल श्रीफल देकर की किया गया सम्मानित…

राजपुर। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राजपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में दिव्यांग जनों में लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

       जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष विनय भगत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में जनपद पंचायत राजपुर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये हुए दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम का प्रारंभ सर्व प्रथम जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत द्वारा छ०ग० महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित दिव्यांगजन का सम्मान पुष्पहार, सॉल और श्रीफल देकर किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं छड़ी का वितरण किया गया।

        कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद पंचायत राजपुर अध्यक्ष विनय भगत ने दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके जीवन के प्रति सकारात्मक नजरीए और साहस की तारीफ करते हुए हौसला अफजाई की।

       कार्यक्रम की इस कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे द्वारा दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की शासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

        इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष विनय भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार दुबे, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य उदय यादव सहित जनपद पंचायत राजपुर के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवँ समस्त ग्राम पंचायतों के सचिवगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!