September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

गाँवो की स्थिति बहुत खराब है, लोग विकास के लिए तरस रहे हैं,,,विधायक समरी लाल…

रेवतपुर में हुई भाजपा लाभार्थी व स्व सहायता समुह सम्मेलन,भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास।

राजपुर। भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन बारियों के ग्राम रेवतपुर में झारखंड के कांके विधायक समरी लाल के मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता एवं अनुसूचित जन जाति प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकल रैली निकाली गई।


  बरियों मंडल के ग्राम रेवतपुर मे सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश प्रतिनिधि कमला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समरी लाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य कुछ भी नहीं किया है गांव-गांव में सड़कों की स्थिति बहुत ही दयनीय है स्वास्थ्य, बिजली,पानी सभी की स्थिति खराब है। मैं पिछले आठ दिनों से विधानसभा सामरी के राजपुर,शंकरगढ़, कुसमी,चांदो, सामरी,बारियों के दुर्स्थत अंचल में गया सभी गांवों की स्थिति बहुत ही खराब है लोग विकास के लिए तरस रहे है।राज्य सरकार लोगो का प्रधानमंत्री आवास को पांच वर्षों तक रोक के रखा है।इस बार आप कांग्रेस के विधायक चिंतामणि महाराज को हरा कर चिंता मुक्त हो जाईए।


    सामरी विधानसभा के भाजपा प्रभारी अंबिकेश केसरी ने कहा कि हमारे गांव में जो नारा है गांव में डबरा है भूपेश सरकार लबरा है। रमन सरकार गांव का विकास किये बच्चों के जन्म से लेकर के बुढ़ापा तक का पैसा देते थे भाजपा सरकार में निशुल्क नमक और ₹1 किलो चावल की शुरुवात किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि लोगों को भूख से निजात मिला। गांव में पक्के सड़क,पुल पुलिया, तालाब नदियों में अनिकट, स्टारडेम, बड़े बांध बनाए गए जिससे कृषि में विकास हुआ लोग सिंचाई युक्त खेती करने लगे।भाजपा द्वारा शुरू की गई सब्सिडी को राज्य की भूपेश सरकार ने पूर्णतः बंद कर दिया है। भूपेश सरकार लोगों के गोबर 2 रुपये किलो खरीद कर उसी गोबर को 10 किलो में किसानों को बेचा जा रहा है और वह भी गोबर में मिट्टी और रेत मिला कर । गौठान के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया जा रहा है। पूरे राज्य में लूट भ्रष्टाचार मचा रखा है। गांव के गरीब के लिए केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार ने सोचा जिसका परिणाम जनधन योजना में निशुल्क खाता बैंकों में खोला गया और कोरोना काल में महिलाओं के खाते में पांच पांच सौ रुपए डाले गए साथ ही शौचालय का निर्माण,पक्के मकान बनवाए गए उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया। किसानों  को वर्ष में ₹6000 तीन किस्तों में किसान सम्मान निधि दिया जाता है। भूपेश सरकार के द्वारा गरीब लोगों को जो प्रधानमंत्री के द्वारा पक्के का मकान दिया जा रहा था उस पर पूर्णतः रोक लगाई साथ ही जो मकान बन रहे थे उसका पैसा भी रोक दिया गया। भाजपा की सरकार आप बनाएंगे तो सरकार बनने के साथ ही आपकी सभी समस्याएं तत्काल हल किए जाएंगे साथ ही 16 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान दिया जाएगा।कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष बरियों प्यारेलाल जायसवाल, कमला राम, मन्नालाल चौधरी,राम लखन पैकरा ऊद्धेश्वरी पैकरा ने भी संबोधित किया।

सैकड़ो लोगों ने किया भाजपा में प्रवेश :-
    रेवतपुर में भाजपा लाभार्थी व महिला स्व सहायता समूह की सम्मेलन में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर रेवतपुर सहित चार ग्राम पंचायत धंधापुर, रेवतपुर परसवार कला व खोखनिया से कुल 112 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है।भाजपा के ऑब्जर्वर के रूप में आए झारखंड के कांके विधानसभा के विधायक समरी लाल,सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता व अनुसूचित जनजाति के प्रदेश प्रतिनिधि कमला प्रसाद सिंह ने सभी 112 लोगों को भाजपा का गमछा व माला पहनाकर सदस्यता दिलाई। भाजपा ज्वाइन करने वाले लोगों ने कहा कि आज से वह भाजपा पार्टी के लिए काम करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी भाजपा प्रत्याशी हो उसके लिए वह सभी जी तोड़ मेहनत करेंगे।
    कार्यक्रम में संजय सिंह,सुधेश पैकरा,शिव शंकर मरावी,जन्मजय मिश्रा,मुन्नालाल चौधरी,अनिल तिवारी,उदय यादव,विनय भगत,संतोष पांडे,राजेश यादव, आशीष केसरी,मुकेश गुप्ता,कमला प्रसाद सिंह,संजय जायसवाल,दिनेश पैकरा,अनिल दुबे,रवि शंकर जायसवाल,अंकित जायसवाल प्रभु राम गोवर्धन पैकरा,आर्यन जायसवाल,राजेश अग्रवाल शुभम सोनी,रूबी महंत,राधे कृष्ण जायसवाल सतीश जायसवाल गोपाल सेतु शिवनारायण सुजीत सिकदर अजय पांडे शुभम जायसवाल रामधनी राम मथुरा प्रज्ञा अवधेश राजेश्वर चंदन बच्चू राम संतोष जायसवाल कृष्ण मुरारी आशीष जायसवाल जय लाल उदित राम विनोद पोया सहित काफी संख्या में महिला स्व सहायता की महिलाएं उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता ने किया।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!