September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पुलिस ने शुरू की अभियान,,,अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही…

राजपुर। नेशनल हाईवे में लगातार हो रहे सड़क दुघटनाओं को देखते हुए यह पाया गया कि हाइवे में चलने वाले चार पहिया वाहन चालक ट्रक चालक दुपहिया वाहन चालको द्वारा हाइवे किनारे के ढाबों होटलों में शराब पीकर वाहन चलाते हैं तथा हाईवे किनारे दुकान ढाबों होटल ठेला संचालकों द्वारा अवैध शराब बिकी किया जाता है।इसके मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. उमेद सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब बिकी करने पिलाने वालों के खिलाफ राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जाकर कार्यवाही किया गया।कार्यवाही में हाइवे किनारे स्थित ग्राम झिंगो में किराना दुकान संचालक विजय तिर्की से 3 लीटर महुआ शराब, किराना दुकान संचालक सुरेन्द्र जायसवाल से 2 लीटर महुआ शराब किराना दुकान संचालक शिवशंकर उर्फ गुडडू साहू से 4 लीटर महुआ शराब जप्त कर तीनों आरोपियों के विरूद्ध 34 ( 1 ) (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। झिंगो स्थित पायल होटल तथा भेड़ाघाट स्थित अशोक ढाबा,अजय ढाबा,यादव ढाबा की जाँच की गई। राजपुर स्थित अजय होटल को चेक किया जहाँ पर होटल में विजय सोनी के विरूद्ध अवैध शराब पिलाने पर 36 (च) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी। परसागुड़ी में ठेला संचालक कन्हैया साव के विरूद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। इस तरह अभियान चलाकर लगभग 10 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है। इसके अतिरिक्त राजपुर बकसपुर मार्ग में खाली स्थान व जंगलों में बैठाकर शराब पीने वालों व पीने वालों को हिदायत दिया गया। अवैध शराब बिकी पिलाने वालों के विरूद्ध राजपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ताकि हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। विगत एक सप्ताह में राजपुर थानान्तर्गत लगातार सड़क दुर्घटनाए हुई है। विगत 6 माह से फरार आरोपी अरूण प्रसाद को गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। राजपुर पुलिस की नागरिकों से अपील हैं कि शराब सेवन कर वाहन न चलाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!