September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में निर्माणाधीन नाली की ऊँचाई को लेकर एक बार फिर नगरवासीयों का फूटा गुस्सा,,,आरओ विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर का किया घेराव…

राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बन रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर राजपुर नगरवासियों का एक बार फिर आक्रोश देखने को मिला। नगरवासियों को जैसे ही सूचना मिल की आरओ विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर राजपुर के रास्ते बलरामपुर जा रहे हैं तो उन्होंने महुआपारा में राम हॉस्पिटल के पास देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर पहुँचे नगरवासियों ने उन्हें घेर लिया और सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और जमकर नारे बाजी करने लगे।

           राजपुर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों ने एक बार फिर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगरवासियों के जैसे ही सूचना मिला की रायपुर से आरओ डिपार्टमेंट में पदस्थ एक्सक्यूटिव इंजीनियर आ रहे हैं नगरवासियों की भीड़ राजपुर के महुआपारा राम हॉस्पिटल के पास जुटने लगे।देखते ही देखते नगरवासियों की भारी भीड़ जमा हो गया। जैसे ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर पहुँचे लोग सड़कों और आ गए और उनके वाहन को रोक लिया। जिसके बाद नगरवासियों ने उन्हें वाहन से उतरकर बात करनी चाही परंतु काफी समय तक इंजीनियर वाहन में ही बैठे रहे जिसके बाद नगरवासी उग्र हो गए और सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और एनएच के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

        नगरवासियों के उग्र रवैयेको देख इंजीनियर अपने वाहन से उतरकर राजपुर के नगरवासियों से बात की।नगरवासियों की एक ही माँग थी कि नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को कम किया जाए। नगरवासियों ने कहा कि वर्तमान सड़क के हिसाब से नाली का निर्माण कराया जाए सड़क को लेबल करने की वजह से कहीं कहीं नाली की ऊँचाई काफी ज्यादा हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।काफी देर तक बातचीत के बाद अन्ततः एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि राजपुर में बन रहे नाली की ऊंचाई करीब आधा मीटर कम करने हेतु आरओ रायपुर से बात कर कराने की कोशिश करेंगे। आश्वसन के बाद नगरवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!