November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता की राशि अंतरित की,,,चयनितों को आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पत्र सौंपा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 3974 हितग्राहियों को 99 लाख राशि मिली

सारंगढ़ बिलाईगढ़/मोहन लहरे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अंतरण कार्य एवं आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के हितग्राहीगण भी वीसी माध्यम से लाइव जुड़े। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला, संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण अवनीश कुमार शरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
     कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ से हुई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बटन दबाकर हितग्राहियों के खाते में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत माह अगस्त 2023 में 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि अंतरण किए। इस योजना अंतर्गत अब तक 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रूपए की राशि अंतरित की जा चुकी है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 3974 हितग्राहियों को 99 लाख 35 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने बालोद, धमतरी, बिलासपुर, जशपुर, कोंडागांव और सरगुजा के हितग्राहियों से लाइव कार्यक्रम में सीधे बात की।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी हितग्रहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि यह योजना हितग्राहियों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लागू की गई। माता-पिता परिवार के आवश्यक खर्च में कटौती कर बच्चों को पढ़ाते हैं। पढ़ाने के बाद कोइ रोजगार, व्यापार, नौकरी नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में माता-पिता से आवश्यक कापी-किताब, पॉकेट खर्च आदि के लिए पैसे मांगने निर्मित होती है, तब बेरोजगारी भत्ता की राशि उनके लिए मदद का कार्य करती है। राज्य सरकार प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से जिले के औद्योगिक, व्यापारिक संस्थानों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि यह संपूर्ण खुशी का विषय है। हर महीने यह बेरोजगारी भत्ता राशि बढ़ती चली जा रही है। आज प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति पत्र मिल रही है, उनको बधाई एवं शुभकामनाएं।
कलेक्टोरेट सारंगढ़ में मुख्य अतिथि नगरपालिका सारंगढ़ के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रकुमार नेताम, नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान द्वारा जिले के निवासी अंनतराम और भूपेन्द्र कुमार पटेल को आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक कौशल विकास पुरूषोत्तम स्वर्णकार, नगरपालिका सारंगढ़ के बेरोजगारी भत्ता शाखा के रोशन यादव सहित हितग्राहीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!