September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

सरपंच संघ की ओर से सामरी विधानसभा के लिए ककना सरपंच ने भी की भाजपा से अपनी दावेदारी…

राजपुर। इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव को महज दो माह ही बचे हैं।ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां अपने अपने उमीदवार का चयन करना शुरू कर दिया है।वही अपने अपने क्षेत्रों में पकड़ रखने वाले नेताओं ने भी अब अपनी दावेदारी पेश करना प्रारंभ कर दिया है।सामरी विधानसभा में सरपंच संघ की तरफ से ग्राम पंचायत ककना के सरपंच हरिकिशुन पैकरा ने भी भाजपा से अपनी दावेदारी पेश की है।
   विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है तो वहीँ कांग्रेस ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रही है।सामरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से उम्मीदवारी हेतु सरपंच संघ की ओर से ग्राम पंचायत ककना के सरपंच हरिकिशुन पैकरा ने अपनी दावेदारी भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह को सौंपा है।उन्होंने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से विधान सभा समारी के क्षेत्र कमांक 08 से विधान सभा का उम्मीदवारी के लिए सरपंच संघ की ओर से ग्राम पंचायत ककना जनपद पंचायत राजपुर के हरिकिशुन पैकरा को उम्मीदवार बनाया जाता है तो पूरे सरपंच संघ उनके लिए पूरे जी जान से मेहनत करेंगे और विजय दिला कर विधानसभा में भेजेगें। पूर्व दो चुनाव में भाजपा को राजपुर जनपद से ही हार का सामना करना पड़ा था। अगर राजपुर जनपद से टिकट मिलता है तो भाजपा की जीत सुनिश्चित हो जायगी क्योंकि हरिकिशुन पैकरा जनपद राजपुर के ग्राम पंचायत ककना से आते है और पैकरा समाज में अच्छी पकड़ रखते है और हमारे सामरी विधान सभा क्षेत्र कंवर बाहुल्य क्षेत्र है।
  आपको बता दे कि ग्राम पंचायत ककना के सरपंच हरिकिशुन पैकरा दो बार से ग्राम पंचायत ककना में सरपंच के पद पर बने हैं। वे मंडल बरियों में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री के पद पर भी थे एवं वर्तमान में युवा मोर्चा में बलरामपुर जिला के उपाध्यक्ष के पद पर है। पूर्व में वे जनपद पंचायत राजपुर में सरपंच संघ अध्यक्ष थे व वर्तमान में सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!