July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मुख्यमंत्री ने जिले के दसवीं और बारहवीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित,,,छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को दी शुभकामनाएं…

बलरामपुरछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उन्हें आगे भी इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर सर्किट हाउस में इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “हौसला बुलंद रहना चाहिए।”

        सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने IAS अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। श्री साय ने सभी के सपनों को सराहते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

      मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।”उन्होंने छात्रों के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप सभी की मेहनत आज रंग लाई है।

10वीं, 12वीं के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मिला अवसर

जिले के कक्षा 12वीं के 5 मेधावी विद्यार्थियों जिसके अंतर्गत विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्राफनगर के श्री कृष्णा, आदर्श हायर सेकंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला।

       इसी प्रकार कक्षा 10वीं के रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रधुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मिलने का अवसर मिला।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!