September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ट्रेक्टर के ट्रॉली में चेंबर बना कर किया जा रहा था लाखों के गाँजा की तस्करी,,वाहन दुर्घटना के बाद हुआ मामला उजागर,,,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

बलरामपुर। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही है।पुलिस ने करीब 06 लाख से अधिक का मादक पदार्थ गांजा ट्रेक्टर की ट्रॉली के नीचे टीन का प्लेट वेल्डिंग करा कर तैयार कराए गए बॉक्सनुमा चेंबर में छिपाकर उड़ीसा से सासाराम बिहार ले जा रहे करीब 126 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा किया गया जप्त किया है।पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

       दिनांक 26/08/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दलधोवा घाट में एक ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर घाट के नीचे नाले में गिर गया है तथा ट्रेक्टर में गांजा जैसा मादक पदार्थ भरा हुआ था जो आसपास बिखरा पड़ा है व ट्रेक्टर चालक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है और दर्द से कराह रहा है। सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भापेन्द्र साहू के द्वारा तत्संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल के लिए खाना होकर मौके पर दलधोवा चौक पहुंचकर पाया गया कि, एक व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में दर्द से कराहते हुए पड़ा हुआ था जिसका नाम पूछने पर अपना नाम अनुज कुमार पिता पारस पासवान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम आदमापुर, थाना सासाराम, जिला रोहतास, बिहार का होना बताया तथा उड़ीसा से ट्रेक्टर में मादक पदार्थ गांजा भरकर सासाराम बिहार जाने के लिए निकला हुआ था जो घटनास्थल में दुर्घटनाग्रस्त होकर घाट के नीचे नाले में गिर गया है।इस घटना में उसे कमर, चेहरे व पैर में गंभीर चोट लगना बताया। घटनास्थल को सर्च करने पर रोड किनारे घाट के नीचे लाल रंग का ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे नाले में गिरा हुआ तथा आसपास भूरे रंग के बहुत सारे पैकेट बिखरे हुए पड़े दिखाई दिया, जो इंजन के उपर ट्राली पलटकर चढ़ा हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे अलग से टीन का प्लेट वेल्डिंग करके बॉक्सनुमा चेंबर बनाया गया था जो दुर्घटना होने से आधा खुला हुआ था जिसमें 08-10 पैकेट भूरे रंग के टेप से पैक किया हुआ पड़ा था तथा आसपास अन्य पैकेट पानी में तैरते हुए तथा पानी के किनारे पड़े हुए थे। मौके से बरामद पैकेट की गिनती किये जाने पर कुल 89 नग भूरे टेप से लपेटकर तैयार किया गया पैकेट पाया गया जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष बरामदगी पंचनामा तैयार किया।

         मौके पर संदेही अनुज कुमार पासवान की स्थिति दुर्घटना में आये गंभीर चोट के कारण अत्यंत नाजुक होने पर मुलाहिजा कर उपचार हेतु एंबुलेंस से जिला अस्पताल बलरामपुर रवाना किया गया। बरामद मादक पदार्थ गांजा 125.51 कि.ग्रा. होना पाया गया। जप्त मादक पदार्थ की कीमत 6,25000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर किमती 7,00,000/- रूपये को घटनास्थल से पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस में धारा धारा 20 (ख) (आईआई) (ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाए जाने पर थाना कोतवाली में धारा 20 (ख) (आईआई) (ग) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

      विवेचना के दौरान आरोपी आरोपी अनुज कुमार पिता पारस पासवान उम्र 25 वर्ष सा. ग्राम आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाया गया है। किन्तु घटना के दौरान दुर्घटना हो जाने के कारण आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे आरोपी के कमर की हड्‌डी में गंभीर चोट आने से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचाररत् था जिस कारण से अब तक आरोपी की प्रकरण में गिरफ्तारी नही की जा सकी थी। वर्तमान में आरोपी अनुज कुमार को चिकित्साधिकारी के द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा बेड रेस्ट की सलाह दिया गया है। आरोपी दीगर राज्य बिहार का निवासी है तथा प्रकरण की अब तक की विवेचना में आरोपी की घटना में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य सबूत एवं गिरफ्तारी हेतु पर्याप्त आधार पाये जाने पर दिनांक 02/09/2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!