November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

भ्रामक खबर का प्रशासन ने किया खण्डन,,,जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गया था आवेदक…

बलरामपुर। समाचार के विभिन्न माध्यमों से धान रकबा सुधार हेतु तहसील कार्यालय रघुनाथनगर के प्रांगण में धान रकबा सुधरवाने कृषक मेघलाल की मृत्यु के संबंध में खबर चलाया गया है।
        इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नंदेहा ने जानकारी दी है कि आवेदक मेघलाल पिता गुलाब सिंह उम्र लगभग 64 वर्ष जाति गोड निवासी ग्राम पण्डरी द्वारा अपने जन्म प्रमाण हेतु आवेदन न्यायालय तहसीलदार रघुनाथनगर में 14 नवम्बर 2025 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसका प्रकरण तहसील न्यायालय में लंबित है उक्त आवेदन के निराकरण एवं अनुज्ञा पत्र हेतु आवेदक अपने पुत्र रामनरेश के साथ आज 12 दिसम्बर 2025 को तहसील कार्यालय आए हुआ था। आज लगभग दोपहर 1ः30 बजे आवेदक मेघलाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण परिसर के निकट मौजूद कुछ व्यक्तियों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथनगर ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
       उक्त घटना के संबंध में तथ्यों की जाँच किये बगैर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है कि आवेदक की मृत्यु धान रकबा की संशोधन हेतु तहसील कार्यालय रघुनाथनगर बार-बार चक्कर लगाने व परेशान होने के कारण हुई है। तहसील कार्यालय रघुनाथनगर ने उक्त भ्रामक खबर का खण्डन किया है। प्रशासन ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!