आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर
प्रभावित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी

बलरामपुर। किसान हरिमोहन धान विक्रय के लिए कुसमी धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान खड़ी ट्रैक्टर के नीचे धान की बोरी हटाने की मंशा से नीचे जाने के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई। प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर परिवार को हर संभव सहायता देने का निर्णय लिया। संवेदनशील कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। धान उपार्जन केंद्र कुसमी में हुई इस अप्रिय घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया है।



