September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नवीन सर्व सोनार समाज का चतुर्थ वार्षिकोत्सव,,,प्रतिभाओं का किया गया सम्मान…

राजपुर। नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति राजपुर के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिक उत्सव एवं शोभायात्रा कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हाई स्कूल ग्राउंड महुआपारा के पास स्थित सोनार समाज भवन से शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हरीतिमा परिसर पहुंची, जहां सभा आयोजित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

         शोभायात्रा के दौरान समाज के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।पानी टंकी, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, वहीं ब्राम्हण समाज द्वारा पेट्रोल पंप के पास पानी एवं मीठे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम जी के पुजा अर्चना के साथ की गई जिसके पश्चात 11 दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के चार वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर उत्सव मनाया गया।

        इस अवसर पर नवजात शिशुओं का स्वागत नोटों की माला पहनाकर किया गया तथा 6 वैवाहिक जोड़ों का सम्मान किया गया एवँ 10 बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को मंच से सम्मानित किया गया जिसमें परमेश्वर सोनी के पुत्र सोहम सोनी के जूनियर टीम से गोवा खेलने जाने पर उनका अभिनंदन किया गया। प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक के संचालक के पुत्र डॉ. आशीष सोनी, डॉ. अंकित सोनी, डॉ. साक्षी सोनी, इंजीनियर बने सुरेश सोनी,राजेश सोनी, के पुत्र आकाश सोनी तथा संदीप होटल के संचालक आशा सोनी के पुत्र डॉ. अभिषेक सोनी को भी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया।

        कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य सेबास्तियन तिग्गा और राजीव गांधी स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र गुप्ता द्वारा समाज के गरीब बच्चों के फीस माफ करने पर सम्मानित किया गया। बच्चों को शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन देते हुए जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे पिछले 26 वर्षों से राजपुर में शिक्षा सेवा से जुड़े हुए हैं।

         सभा में सरगुजा संभाग के पदाधिकारियों ने बारी-बारी से संबोधित किया। रघुनाथ सोनी ने समाज की एकता पर बल दिया। कार्यक्रम में शिवराम सोनी (संरक्षक), सुरेश कुमार सोनी (संभाग अध्यक्ष), कंचन सोनी (जिला अध्यक्ष सूरजपुर), नरेश सोनी (जिला अध्यक्ष बलरामपुर), विनोद सोनी (जिलाध्यक्ष सरगुजा), प्रकाश सोनी (नगर अध्यक्ष लुण्ड्रा), जवाहर सोनी (युवा जिलाध्यक्ष सरगुजा), अनिल गुप्ता (संभाग सचिव), विजय सोनी (संभाग उपाध्यक्ष), कृष्ण सोनी (ब्लॉक अध्यक्ष सूरजपुर), धरम सोनी, ज्योति सोनी (महिला जिलाध्यक्ष बलरामपुर), लीना सोनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था संभाली। समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन युवा जिला अध्यक्ष अरुण सोनी ने किया।

       इस अवसर पर राजपुर समाज से राजकुमार सोनी, रामआशीष सोनी, बृजमोहन सोनी,ओमप्रकाश सोनी संदीप सोनी, अजय सोनी, संतोष सोनी,संजय सोनी, सुजीत सोनी, रामप्रकाश सोनी( रानू), शुभम सोनी, सुनील सोनी, अशोक सोनी,मुकेश सोनी, रंजीत सोनी, सुजीत सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!