November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए 15 मार्च से विशेष अभियान

बलरामपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान शुद्ध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष हैंडपंप संधारण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले में स्थापित पेयजल स्रोतों की मरम्मत, संधारण और जल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
     कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने संबंधितों को अभियान के दौरान सभी उपखंडों के भंडार गृहों में हैंडपंप संधारण के लिए आवश्यक सामग्री जैसे राइजर पाइप, स्पेयर पार्ट्स तथा पेयजल की शुद्धता के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत की जा सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पेयजल स्रोतों को सोडियम हाइपोक्लोराइट से क्लोरीनेशन किया जाएगा तथा संचालित एकल ग्राम और समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल में अंतिम छोर तक क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित की जाएगी। पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हैंडपंपों के पानी की जांच एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) और प्रयोगशाला के माध्यम से कराई जाएगी, जिससे लोगों को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता नेे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विशेष अभियान के दौरान सभी निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और शुद्धता सुनिश्चित करें, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!