September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 16 मार्च 2026 से,,,जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन…

बलरामपुर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 16 मार्च से 08 अप्रैल 2026 तक प्रातः 08ः30 से 11ः45 बजे तक अयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 07 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए हैं। जिसके अंतर्गत स्वाामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) विद्यालय बलरामपुर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राजपुर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला, शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कुसमी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
     परीक्षा के लिए कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। कलेकटर द्वारा जारी आदेश में अनुभाग बलरामपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को सदय बनाया गया है। इसी प्रकार अनुभाग रामानुजगंज के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को सदस्य, अनुभाग शंकरगढ़ के लिए तहसीलदार शंकरगढ़ को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को सदस्य, अनुभाग राजपुर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दल प्रभारी एवं तहसीलदार व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को सदस्य, अनुभाग वाड्रफनगर के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को सदस्य तथा अनुभाग कुसमी के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षाधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!