पीएम जनमन योजना के लाभ हेतु विशेष शिविर का आयोजन,,,पहाड़ी कोरवाओं का तत्काल हो रहा समस्याओं का निराकरण…

राजपुर। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु केन्द्र सरकार के पीएम जनमन योजना से जोड़ने के लिए जिला बलरामपुर के सभी ब्लाक मुख्यालय के विभिन्न ग्राम पंचायतों में में निवासरत पहाड़ी कोरवा जनजाति को लाभ पहुंचाने शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस कड़ी में राजपुर विकास खंड में अंतर्गत ग्राम पंचायत घटगाँव में शिविर का आयोजन किया गया।
विशेष पिछड़ी जनजाति के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए केन्द्र सरकार की पीएम जनमन योजना के लाभ हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस तारतम्य में राजपुर विकासखंड के अंतर्गत निवासरत पहाड़ी कोरवा जनजाति व्यक्तियों जिनकी कुल जनसंख्या लगभग सात हजार के करीब है जो 44 ग्रामो के 58 पारा मोहल्लों में निवासरत है जिन्हें केंद्र सरकार के नौ मंत्रालय के सहयोग से 11 मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया जा रहा है।पीएम जनमन योजना क्रियान्वयन शिविर ग्राम घटगाँव में आयोजित किया गया।जिसमे तीन गाँव के 9 पहाड़ी कोरवा बसाहटों के एक हजार से ज्यादा व्यक्तियों ने इस शिविर में माध्यम से योजना जानकारी देकर तात्काल आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य परीक्षण जनधन खाता खोल जाना केसीसी आवास निर्माण सड़क निर्माण आश्रम छात्रावास में बच्चों की सुविधा संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भाजपा जिला मंत्री मुकेश गुप्ता ने कहा कि जनमन योजना के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी विभागों द्वारा यहां स्टाल लगाया गया है। हर पहाड़ी कोरवाओं को जो योजना चल रहा है उसका उन्हें लाभ मिले इसी उद्देश्य को लेकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बारियों मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल सरपंच संघ के अध्यक्ष हरिकिशुन सिंह पैकरा राजपुर तहसीलदार एवं जनपद पंचायत प्रभारी यशवंत कुमार एसडीओ आरईएस धर्मेंद्र गुप्ता श्याम लाल गुप्ता रमेश आगरे सहित जनपद पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन संतोष मिश्रा ने किया।



