September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदुर्घटनाराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

जादू टोना के शक पर युवक ने किया प्राण घातक हमला,,,24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार…

राजपुर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर में जादू टोना के शंका पर एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति की सिर पर वार कर हत्या कर दिया।घटना पश्चात पुलिस ने आरोपी को 24 घंटो के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गोपालपुर असनापारा निवासी गौरीशंकर पिता स्व.रामअवतार जाति गोड़ उम्र 58 साल दिनांक 02.01.2024 को करीब 02 बजे अपने खेत में काम कर रहा था तभी इसका भतीजा मोबाईल में फोन कर बताया कि उसके पिताजी रामअवतार को बाजार के पास कोई मार दिया है सिर फट गया है। जिसके बाद प्रार्थी अपने लड़के तथा भाई के साथ बाजार के पास गया तो देखा तो वह घायल पड़ा था जिसके बाद वहाँ से उसने अपने पिताजी को गोपालपुर अस्पताल ले गये। अस्पताल पहुँचकर देखा तो पिताजी की मृत्यु हो चुकि थी सिर के पिछले भाग में चोट लगने से खुन निकला हुआ था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच पंचनामा कार्यवाही में हत्या होना पाये जाने पर थाना राजपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अवगत कराया जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर विवेचना के दौरान आरोपीगण काशीनाथ सांडिल्य पिता रामसाय सांडिल्य जाति गोड़ उम्र 33 वर्ष निवासी गोपालपुर बाजारपारा व बलदेव आयाम पिता ठाकुर आयाम उम्र 22 वर्ष निवासी गोपालपुर बाजारपारा हिरासत में लेकर पुछताछ करने जादू टोना की शंका पर दिनांक घटना को आरोपीगण द्वारा धुरमुश से सिर में प्राणघात हमला कर हत्या करना पाये जाने से आरोपीगणो को दिनांक 03.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 के तहत कार्यवाही की है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रमाकांत साहू, सउनि प्रकाश तिर्की, उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, विष्णुकांत मिश्रा, आरक्षक विजय पैकरा, संतोष सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, संजय जायसवाल, हरिशंकर डनसेना, नरेन्द्र कश्यप, बृजेन्द्र भगत, बालेश एक्का शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!