वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार के नए नियम के बाद ट्रक चालक उतरे सड़कों पर,,, बरियों के धौरपुर मोड़ के पास प्रदर्शन करते हुए ट्रकों का आना-जाना किया बंद…

राजपुर। केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए लागू की गई नियम के विरोध में वाहन चालक सड़क पर उतर आए हैं। राजपुर के बरियो क्षेत्र में स्थानीय वाहन चालकों ने धौरपुर मोड़ के पास प्रदर्शन करते हुए भारी वाहनों के आवाजाही बंद कर दी गई है।
केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के लिए हिट एंड रन नियम के तहत वाहन चालकों द्वारा दुर्घटना में किसी की मौत होने पर 7 लाख का जुर्माना एवं 10 साल की सजा के विरोध में ट्रक चालक सड़कों पर उतर आए हैं। 1 जनवरी से 3 जनवरी तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के दौरान आज ग्राम परियों के धवरपुर मोड़ के पास स्थानीय ट्रक चालकों द्वारा भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी है। वाहन चालकों द्वारा सड़क पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए इस कानून को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार नियम को वापस नहीं लेती है तो आगे चक्का जाम किया जाएगा।
देखें वीडियो



