September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गाँजा बेचने के फिराक में घूम रहा था तस्कर,,,पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा…

राजपुर। अवैध गाँजा तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल किया है।

       जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल होण्डा साइन बिना नम्बर में अपने साथ मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से बिक्री करने के लिये बरियों/राजपुर/शंकरगढ़ क्षेत्र में आने वाला है। आरोपी पूर्व से मादक पदार्थ गांजा के ख़रीद फरोख्त के अवैध कार्य में संलिप्त रहता है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चौकी बरियों, थाना राजपुर और शंकरगढ़ पुलिस तथा सायबर सेल को धर पकड़ के लिए निर्देशित किया गया जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी का योजना बनाया गया। उसी दौरान ग्राम बधिमा में सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा को मोटर साइकिल में बैग अंदर भरा हुआ है और गांजा बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा। सूचना पर पूर्व से सादी कपड़ा में घेराबंदी में तैनात पुलिस बल द्वारा उस व्यक्ति को घेरे में लेकर पूछताक्ष किया गया तो शुरू में अपना नाम उमेश यादव पता बतौली अंबिकापुर तरफ़ का ग़लत पता बताया।पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी अपना सही नाम उमेश गुप्ता पिता भोला प्रसाद गुप्ता जाति रौनियार उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कोटया (हाई स्कूल के सामने) थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर का निवासी होना बताया।जाँच में पुलिस ने आरोपी के पास एक चेकदार थाैला चैन लगा हुआ मिला उसके अंदर एक भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में पैक हुआ 1.10 kg ग्राम मादक पदार्थ गांजा जो थोड़ा खुला हुआ था।गांजा का कीमत लगभग ₹12000 एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बिना नंबर स्लेटी रंग का होंडा शाइन एवं उमेश गुप्ता का निजी पैसा नगदी ₹22000 तथा एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तोल वाला छोटा तराजू को मौके पर जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (B) NDPS एक्ट दर्ज कर न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया।

      इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह के साथ टीम में शामिल उप निरीक्षक सुबल सिंह, प्रधान आर राजेंद्र ध्रुव, प्रआर. विजय गुप्ता, आर रूपेश गुप्ता, आर शंकर दयाल, आर अजय टोप्पो, आर. सुबोध सभी घेराबंदी ,धरपकड़ एवं कार्यवाही में सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!