September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

खेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक मित्रों का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

बलरामपुर, 05 फरवरी। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक मित्रों का 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जेंडर रिसोर्स सेंटर, बलरामपुर में 02 फरवरी से शुरू कर 06 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
       प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत बैंक मित्रों की क्षमता संवर्द्धन कर उन्हें स्व सहायता समूहों एवं बैंकिंग प्रणाली के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान बैंक मित्रों को स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता, महत्त्व एवं इसके माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
       प्रशिक्षण में बैंक मित्रों को उनके द्वारा संधारित किये जाने वाले विभिन्न अभिलेखों एवं दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है, साथ ही उन्हें प्रायोगिक अभ्यास भी कराया जा रहा है, ताकि वे वास्तविक कार्यस्थल पर इन प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर सकें। दस्तावेजों के रख-रखाव, अद्यतन प्रविष्टियों, लेन-देन के सही रिकॉर्ड, स्व सहायता समूहों के खातों से संबंधित रजिस्टर के संधारण पर विशेष रूप से जानकारी देकर क्रियान्वयन करने के बारे में बताया गया।
       बैंक मित्रों को बैंक में जमा-निकासी की प्रक्रियाओं के बारे में चरणबद्ध जानकारी दी जा रही है, ताकि वे ग्रामीण ग्राहकों को सरल एवं सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करा सकें। प्रशिक्षण में नकद लेनदेन की प्रक्रिया, पासबुक अद्यतन, खाता खोलने की मूलभूत जानकारियाँ तथा ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा की गई।
       कार्यक्रम के अंतर्गत नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स की अवधारणा, इसके कारण, प्रभाव तथा इससे बचाव के उपायों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं। बैंक मित्रों को समय पर ऋण वसूली, किश्तों की निगरानी, स्व सहायता समूहों के ऋण खाते सुचारू रूप से संचालित रखने तथा संभावित की स्थिति को रोकने से संबंधित व्यावहारिक सुझाव और रणनीतियां पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के माध्यम से बैंक मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्व सहायता समूहों के सदस्यों को अधिक प्रभावी बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के साथ ही वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देंगे तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने में सक्रिय सहभागीता निभाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!