July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विद्युत वितरण केंद्रों में रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजित,,,विभागीय योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार…

बलरामपुर, 1 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में रजत जयंती वर्ष का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत वितरण केंद्रों में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
        इसी कड़ी में डीपाडीह एवं शंकरगढ़ विद्युत वितरण केंद्र में आयोजित रजत जयंती समारोह में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
        कार्यक्रम के दौरान कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती कनेक्शन, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न विद्युत योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही आम उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग की योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

       इस अवसर पर विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने का सराहनीय पहल है, जिससे विशेषकर दूरस्थ अंचलों के लोगों को योजनाओं की जानकारी सुलभ हो रही है। इस दौरान उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने की अपेक्षा भी जताई।
       कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य गठन के बाद विगत ढाई दशकों में विद्युत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है।

         गौरतलब है कि विद्युत विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत अब तक डीपाडीह, रघुनाथनगर, बरियों, डौरा, सनावल, शंकरगढ़, राजपुर, चलगली एवं चांदो वितरण वितरण केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया और उपलब्धियों को साझा करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई। साथ ही 2 फरवरी को रामचंद्रपुर एवं कुसमी, तथा 3 फरवरी को वाड्रफनगर, बलरामपुर में आयोजित होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!