July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियाचुनावछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

शोभा यादव को मिला प्रदेश संगठन मंत्री का दायिक,,,महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

न्यूज़ डेस्क। सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा समाज हित एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती शोभा यादव को प्रदेश में संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति 25 जनवरी 2026 को रतनपुर में जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।

        संगठन ने आशा व्यक्त की है कि श्रीमती शोभा यादव अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए यादव समाज की महिलाओं को संगठित करने तथा उनके उत्थान व विकास हेतु निरंतर कार्य करेंगी।प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें निर्देशित किया है कि वे नियुक्ति के उपरांत निर्धारित समयावधि में जिला एवं तहसील स्तर पर संगठन का विस्तार कर प्रदेश इकाई को सूचित करें।

      इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती धनमती यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव एवं संगठन महामंत्री श्रीमती गीता यादव ने श्रीमती शोभा यादव को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      नियुक्ति पश्चात श्रीमती शोभा यादव ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मैं पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करूँगी। मैं अपने समाज की महिलाओं को एक-एक कर संगठित व जागरूक करने का कार्य करूँगी तथा नारी शक्ति को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहूँगी। समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!