July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल एवं अनिल द्विवेदी की पुनः कांग्रेस वापसी,,,राजस्व मंत्री ने किया दोनों का स्वागत…

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 10 दावेदार सामने आये हैं, लेकिन जीतने वाले एकमेव दावेदार कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ही हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र की सियासत भी अब धीरे-धीरे गरमाने लगी हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही रणनीति तैयार की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में वरिष्ठ नेता रमेश जायसवाल एवं अनिल द्विवेदी ने पुनः कांग्रेस में प्रवेश किया। कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में एक संक्षिप्त समारोह में कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दोनों का अभिनंदन किया और कोरबा जिला शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर घर वापसी कराया। श्री जायसवाल पूर्व में जिला कोषाध्यक्ष जैसे प्रतिष्ठित पद का निर्वहन कर चुकें हैं। कांग्रेस वापसी के बाद रमेश जायसवाल ने कहा कि इन पौने पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने आम जनता के लिए बहुत कुछ किया और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की से देश में प्रदेश का मान बढ़ा, जिससे वे अपनी मातृ संस्था में वापस आ रहे हैं। अनिल द्विवेदी ने कहा कि जयसिंह अग्रवाल कोरबा के ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनके नेतृत्व में कोरबा की दिशा और दशा दोनों बदली हैं और ऐसे ही जनसेवक की कोरबा विधानसभा क्षेत्र को आवश्यकता हैं। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!