July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

रक्षा-प्रतिरक्षा में सजग प्रहरियों के लिए केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भेजी राखी…

बिलासपुर। देश की सुरक्षा में प्रतिपल तैनात वीर जवानों के पावन कर्तव्य, त्याग एवं समर्पण को सादर नमन करते हुए रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रेम के पवित्र बंधन ‘रक्षाबंधन’ पर उन्हें राखी भेंट की।आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर की अनूठी पहल है-देश की रक्षा में सतत मुस्तैद जवानों को घर- परिवार से दूरी का एहसास न हो। उन्हें महसूस हो कि पूरा हिंदुस्तान हर पल उनके साथ है।
  इसी पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति हेतु केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने सीआरपीएफ बिलासपुर के जवानों हेतु उनकी देश रक्षा की प्रतिबद्धता को सादर नमन करते हुए राखियाँ भेंट की।
   सीआरपीएफ के कमान अधिकारी रामविलाश गुप्ता को विद्यार्थियों के प्रतिनिधि मंडल से विधि एवं तनु ने शिक्षक सुनील पाण्डेय के साथ ये राखियाँ भेंट की। कमान अधिकारी गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय विद्यालय भारत की शिक्षा व्यवस्था का अग्रणी संस्थान है, जहाँ उत्कृष्ट पढ़ाई के साथ देशप्रेम, प्रकृति प्रेम, मानव प्रेम एवं संवेदनशील नागरिक बनने की शिक्षा दी जाती है।
   विद्यालय के स्कूल कप्तान एन राजगोपाल एवं हेमा त्रिपाठी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम प्रवीण पाण्डेय को आरपीएफ के जवानों के लिए राखी भेंट की।डीआरएम ने विद्यार्थियों के इस अनूठे पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी संवेदनशीलता, प्रेम एवं बंधुत्व का प्रसार करने में हमेशा तत्पर रहते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय बिलासपुर में पूरे अगस्त मास में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश की सुरक्षा एवं प्रतिरक्षा में तैनात जवानो के लिए ये रक्षाबंधन अविस्मरणीय रहे, इस हेतु यह पहल की गई है। केवि बिलासपुर के विद्यार्थी भारतीय संस्कृति एवं देशप्रेम की भावना से लबरेज़ हैं। वे संवेदनशील हैं तथा देश की रक्षा में तैनात जवानों के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना सदा रखते है। इसी पुनीत कार्य को प्रतिफलित करता है-रक्षाबंधन का वह पवित्र धागा जो विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई है।इस पुनीत कार्य हेतु प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार झा ने सबको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!