September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाक्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

देखिए साहब यहाँ स्वीपर कर रहे घायल मरीजों का ड्रेसिंग,,,बीएमओ दे रहे स्टाफ की कमी का हवाला…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद दयनीय है यहाँ घायल मरीजो का ड्रेसिंग व मलहम पट्टी स्वीपर के भरोसे चल रहा है। आज सड़क दुर्घटना में घायलों का ड्रेसिंग करते ड्रेसर की जगह स्वीपर करते नजर आए। वहीँ बीएमओ ने कर्मचारियों की कमी का हवाला देते हुए पूर्व में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है।

          राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा से ही कर्मचारियों की कमी देखी गई है कभी डॉक्टरों की कमी तो कभी ड्रेसरो की कमी। इन दिनों राजपुर के स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज स्वीपर के भरोसे चल रहा है। आज जब ग्राम परसापानी में बोलेरो व छोटा हाथी के बीच दुर्घटना हुई तो इलाज कराने पहुँचे घायलों का ड्रेसिंग स्वीपर करते नजर आए।

    बरियों चारपारा निवासी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी में शामिल होने शंकरगढ़ गए हुए थे।वापसी में छोटा हाथी में सवार होकर जब वे अपने घर बरियों जा रहे थे इसी दौरान दोपहर 12:30 बजे लगभग राजपुर कुसमी मार्ग पर परसापानी के पास सामने की ओर से आ रही है बोलेरो से छोटा हाथी की आमने सामने टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में प्रदीप कुमार पिता सोहर निवासी चारपारा के पैर में गंभीर चोट आई इसके साथ ही विमला पति इंद्र कुमार निवासी कुंदीकला के सिर में गंभीर चोट लगी। इसके इलावे उसमे सवार प्रमिला पति भुनेश्वर निवासी बरियों इंद्र कुमार पिता रामजन्म कुंदी कला सुनैना पति प्रदीप निवासी चारपारा को भी हल्की चोटें आई। घटना के बाद घायलों को राजपुर पुलिस ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया जहाँ घायलों का ड्रेसिंग ड्रेसर की जगह स्वीपर ड्रेसिंग करते नजर आए।

       इस संबंध में बीएमओ डॉक्टर रामप्रसाद तिर्की से जब हमने बात की उन्होंने भी माना कि आज वार्ड बॉय के साथ-साथ स्वीपर का काम करने वाले से ही ड्रेसिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीपर का काम वार्ड की साफ सफाई और पोस्टमार्टम करना होता है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते कभी कभी उनसे ही ड्रेसिंग का कार्य कराया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ ड्रेसिंग स्टाफ की कमी है।यहाँ जो ड्रेसर थे उनका रिटायरमेंट हो गया है और एक ड्रेसर ईएल(छुट्टी) में है। अभी जीवनदीप समिति के कर्मचारी के माध्यम से ड्रेसिंग का कार्य जा रहा है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वह बिना बताए ड्यूटी से नदारद है। संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर तत्काल तलब किया जाएगा।

देखिए वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!