September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सोनार समाज की नई पहल,,,मवेशियों को गुड़ और पानी देने कर रहे लोगों को प्रेरित…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में सोनार समाज ने बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए एक नई पहल करते हुए सोनार समाज के जिला अध्यक्ष नरेश सोनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मवेशियों को गुड़ खिलाकर पानी पिलाने हेतु प्रत्येक घर के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

        सोनार समाज के जिला अध्यक्ष नरेश सोनी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी के साथ अन्य सदस्यगणों ने प्रत्येक घर में जाकर उन्हें गुड़ दिया है जिससे वह प्रत्येक दिन अपने घर के बाहर आने वाले मवेशियों को गुड खिलाएंगे और पानी भी पिलाएंगे। जानवरों के प्रति सेवा भाव और भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें दिक्कत ना हो यह सोच रखते हुए समाज ने इसकी शुरुआत की है। मई महीने के शुरुआती समय में इस नई योजना की शुरुआत की गई है क्योंकि इस समय भीषण गर्मी पड़ता है और जानवर लगातार बाहर ही रहते हैं। जिला अध्यक्ष नरेश सोनी ने कहा कि राजपुर में समाज के लोग लगातार अलग-अलग कार्यक्रम में सहभागिता दिखाते हैं और यह जिले की पहचान भी है इसलिए यहां से इस योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें लोगों का प्रेम जानवरों के प्रति बढ़ सके।

ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि आजकल लोग जानवरों को घर में बांधते नहीं है और उन्हें बाहर ही छोड़ देते हैं ऐसे में जानवर इधर-उधर भटकते रहते हैं। भीषण गर्मी में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समाज द्वारा यह एक शुरुआत की है ताकि उन्हें कम से कम गुड़ और पानी मिल सके। इस दौरान संतोष सोनी, संजय सोनी,अरुण सोनी, बबलू सोनी, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!