
राजपुर। नगर में स्ट्रीट लाइट की अव्यवस्था को लेकर खबर लगने के बाद मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए तत्काल सुधार कार्य करने हेतु ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए निकाय में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट सुधार हेतु निकाय के कर्मचारियों को मौके पर भेजा है।
राजपुर नगर पंचायत की लचर व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। नगर में चाहे पानी की व्यवस्था हो या लाइट की या फिर नागरीय निकाय द्वारा संचालित कोई भी व्यवस्था हो नागरीय प्रशासन की व्यवस्था लचर रहती है। नागरीय प्रशासन द्वारा शिकायत के बाद इस पर अमल करते देखे जा सकते हैं। नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है परंतु यहाँ नगरीय प्रशासन की लचर व्यवस्था से इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वार्ड क्रमांक 06 में भी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें पखवाड़े भर से ज्यादा समय से खराब पड़ी है जिस पर नगरीय प्रशासन सुधारने हेतु कोई पहल नहीं की, जब वार्ड पार्षद विश्वास गुप्ता ने पत्र लिखकर सुधार कार्य नहीं होने पर कार्यालय घेराव की चेतावनी दी तो नागरीय प्रशासन नींद से जागा। बंद पड़े स्ट्रीट लाइट और कार्यालय घेराव की खबर cgtoday द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद नागरीय प्रशासन आनन फ़ानन में तत्काल ठेकेदार को 24 घंटे में सुधार कार्य कराने हेतु नोटिस जारी कर निकाय के कर्मचारियों को लाइट सुधारने हेतु मौके पर भेजा।

इस संबंध में जब हमने मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविन्द्र लाल से बात की तो उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद के ज्ञापन के दबाव में ठेकेदार को नोटिस जारी नही किया गया है। चार पाँच दिनों पहले बंद पड़ी लाइट का निरीक्षण कर ठेकेदार को स्ट्रीट लाइट सुधारने को बोला गया था,परंतु उन्होंने अभी तक लाइट नही सुधारा है जिसके बाद आज ठेकेदार को 24 घंटे में लाइट सुधारने का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदार यदि सुधार कार्य नही करता है तो उसके द्वारा जमा सुरक्षा निधी से स्ट्रीट लाइट का सुधार कार्य कराया जाएगा।



