July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय की द्वितीय चयन सूची जारी,लक्ष्य शिक्षण संस्थान के तीन बच्चों ने मारी बाजी,,इस वर्ष कुल 23 बच्चों का नवोदय में हुआ चयन

राजपुर/शंकरगढ़। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता लक्ष्य शिक्षण संस्थान के बच्चों का रहा जहां प्रथम चयन सूची में पूर्व में 20 छात्रो ने सफलता पाई थी तथा द्वितीय चयन सूची में तीन छात्रों ने सफलता प्राप्त किया। इस वर्ष कुल मिलाकर 2026 में 23 बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए।

          जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की द्वितीय चयन सूची में 03 बच्चों ने मारी बाजी जिनमें प्रथम अग्रवाल पिता पुष्कर अग्रवाल, कृष्ण गुप्ता, पिता देवेंद्र गुप्ता, प्रवीण कुमार पिता उपेंद्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय में सफलता प्राप्त की जिनका सम्मान समारोह लक्ष्य शिक्षण संस्थान की तरफ से आयोजित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि शंकरगढ़ उपनिरीक्षक बसंत कुमार एक्का विशिष्ट अतिथि डीडी भगत पूर्व प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ एवँ नीरज यादव सचिव मनोहरपुर प्रधान आरक्षक विजय सिंह समीर मिंज, सविता यादव, मोहरमानी खलखो, थाना शंकरगढ़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव जी के द्वारा माला पहना कर गुलदस्ता भेंट कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया जिसके उपरांत मुख्य अतिथि बसंत कुमार एक्का व विशिष्ट अतिथि डीडी भगत ने सभी चयनित बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर एवँ गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

           मुख्य अतिथि बसंत कुमार एक्का उप निरीक्षक थाना शंकरगढ़ ने अपने उद्बोधन में अपने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सेना की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा शिक्षक आज तक हमने नहीं देखा की इतनी कठिन परिश्रम सुबह 5:30 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक इस दुरांचल में लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं। मैं देखता हूं सुबह 5: 30 बजे बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग देते हुए उसके बाद सुबह 7:00 से रात्रि 10:00 बजे तक बच्चों को सेना की लिखित परीक्षा परीक्षा की निशुल्क तैयारी करा रहे हैं जिसमें रहने और भोजन की भी व्यवस्था निशुल्क है। पिछले वर्ष शानदार 26 बच्चे प्रवेश परीक्षा में सफल हुए सभी का चरित्र प्रमाण पत्र हमारे थाने शंकरगढ़ से जारी हुआ।सभी बच्चे बहुत अनुशासित मिले जो एक बेहतर भविष्य निर्माण लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन जी के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि नीरज यादव ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में व पुत्र ऋषभ यादव के चयन उपरांत संस्था के संचालक सुदर्शन यादव को शप्रेम भेंट से सम्मानित किया व उपस्थित सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप जैसे शिक्षक लगातार शंकरगढ़ के नव निहाल बच्चों का भविष्य बना रहे हैं जो आगे चलकर हम सबके लिए मिल का पत्थर साबित होगा, हम सदैव आपके इस उपलब्धि के ऋणी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि डीडी भगत सर ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सदैव अपने लक्ष्य के प्रति कठिन परिश्रम करते रहे ,भविष्य में सफलता मिले ना मिले हमारा प्रयास लगातार जारी रहे, सभी अपने माता-पिता का सदैव आदर करें। उन्होंने शिक्षक सुदर्शन यादव को ढेर सारा आशीर्वाद और बधाई देते हुए कहा की हर समय हर परीक्षा में सर्वाधिक बच्चों को सफल कर उनका भविष्य निर्माण कर रहे हैं।

           लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बलरामपुर जिला एवं संभाग से दूर-दूर से पढ़ने आए सभी छात्र-छात्रा जो अपना लक्ष्य लेकर इस लक्ष्य शिक्षण संस्थान में उपस्थित हुए वह सभी सफल हुए हैं। इस वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में 23 बच्चों ने सफलता प्राप्त की तथा 21 बच्चों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए तथा 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 100% बच्चे सफल हुए जिनमें से 75 परसेंट से ऊपर सभी छात्रों का रिजल्ट रहा जिसमें 96.5% तक अंक बच्चों ने हासिल किया और अभी 10 मई को प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा होनी है जिसमें बेहतर रिजल्ट आने की संभावना है।

        इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसंत कुमार एक्का विशिष्ट अतिथि डीडी भगत अतिथि नीरज यादव आरक्षक विजय सिंह समीर मिंज सविता यादव मोहरमानी खलखो शिक्षक देव कुमार यादव, राजन कश्यप पिंकू पैकरा, जिंदल, मनीष तिर्की विद्यासागर नितिन तिर्की रतु पैकरा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!