November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

राशन दुकान में लाखों का झोल झपाट करने में मास्टरमाइंट निकले संतोष टंडन…

मोहन लहरे की रिपोर्ट

सारंगढ़। मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत लेन्ध्रा में राशन डीलर संतोष टंडन द्वारा धांधली करने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन डीलर संतोष टंडन द्वारा मनमानी करना और बदतमीजी करना आम बात सी हो गई है और गंभीर बात तो यह है कि महिला समूह के आड़ में सरपंच प्रतिनिधि डीलर बनकर बैठे हुए हैं। वहीं सूत्रों की माने तो डीलर राशन वितरण करते समय नशे में धुत्त रहते हैं जिससे हितग्राहियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है साथ ही साथ सबसे हैरानी की बात है की पूरे विश्व में 1 वर्ष में बारह महीने होते हैं परन्तु लेन्ध्रा में ग्यारह माह के राशन वितरण को बारह माह तक दिखाने की अनोखी कलाकारी की अदभूत कला राशन डीलर पर होने की बात कही जा रही हैं। वहीं इस भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों के समस्या को देखते हुए क्षेत्र के बीडीसी नरेश चौहान ने जांच करवाने की बीड़ा उठाते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर जनदर्शन में आज प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया और तत्कालीन जांच करने की अपील की है। वहीं राशन सामग्री में भ्रष्टाचारी कर गबन किया गया है। जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए डिप्टी कलेक्टर महेश्वरी जी से जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई और ग्रामीणों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है।राशन वितरण में धांधली का आरोप लगा रहे लोगों का कहना था कि राशन डीलर द्वारा पिछले एक महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!