September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में चल रहे सड़क मरम्मत कार्यों सहित राजपुर जनपद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,,,दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

राजपुर। सामरी विधायक ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अम्बिकापुर से राजपुर तक एनएच 343 मुख्य सड़क का निरीक्षण किया जिसके बाद वे राजपुर जनपद कार्यालय पहुंचकर कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य कार्यों के बारे में जायजा लिया।

    मंगलवार को सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान राजपुर पहुंची। उन्होंने अपने एक दिवसीय राजपुर दौरे में आने के दौरान अंबिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के खस्ताहाल सड़क के मरम्मत के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बरियों के पास सड़क मरम्मत के लिए चल रहे कार्यों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को जल्द से जल्द गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।

विधायक ने किया राजपुर जनपद कार्यालय का निरीक्षण :- सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा अपने एक दिवसीय राजपुर दौरे कार्यक्रम के अंतर्गत देर शाम राजपुर जनपद कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने पुरे कार्यालय का भ्रमण कर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने जनपद कार्यालय राजपुर में कार्यालीन कार्यों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही सभी निर्माण कार्यों एवं शासन की योजनाओं को गति लाने की बात कही।उन्होंने जनपद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जनपद कार्यालय के अंदर पान गुटका जैसे गंदगी पाए जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे को साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जनपद कार्यालय निरीक्षण के लिए पहुँची सामरी विधायक श्रीमती पैकरा से जनपद कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारियों के द्वारा शौचालय की मांग की गई जिस पर सामरी विधायक ने जनपद कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द शौचालय बनवाने का भी आश्वासन दिया है।

    इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत संतोष पांडे आलोक यादव राजेश यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी रविंद्र लाल पशु चिकित्सा अधिकारी राम लखन राम थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!