September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

गेउर नदी में झाड़ियों के बीच मिली अज्ञात व्यक्ति का शव,,,जाँच में जुटी पुलिस…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में गेउर नदी के पास झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     घटना आज दिनाँक 23 जुलाई की है राजपुर से लगे गेउर हरीतिमा के पास झाड़ियों में शव बरामद हुआ है।  शव नदी के पास हरितिमा के पास स्थित झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है।ग्रामीणों ने जब शव को झाड़ियों में देखा तो इसकी सूचना तत्काल थाना राजपुर को दी। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस टीम की मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के मर्चुरी में रखवाया है।

     फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने मृतक के संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास की है जो पीला रंग का फुल बांह का कुर्ता और लाईनदार चड्डी (जांघीया रस्सी बांधने वाला) पहना हुआ है। कुर्ता के अंदर काला भूरा रंग का टी शर्ट पहना हुआ है। मृतक का कद लगभग 5.6 इंच की है। मृतक का शव गेउर नदी राजपुर छट घाट के पास नदी के बीच झाड़ी में अटका हुआ मिला है। अज्ञात मृतक का शव संभवतः दो तीन दिन पूर्व का होना प्रतीत होता है।

       पुलिस में मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!