September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कर्मेश्वर महादेव मंदिर कर्रा पहुँची सामरी विधायक,,नौ दिवसीय आयोजन के संबंध में लिया जायजा,,,मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना…

राजपुर। सामरी विधायक अपने एक दिवसीय दौरे कार्यक्रम के तहत राजपुर पहुँची जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित होने वाले शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के संबंध में जायजा लिया।

     सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा अपने एक दिवसीय दौरे कार्यक्रम के तहत राजपुर पहुँची।सामरी विधायक श्रीमती पैकरा ने राजपुर के ग्राम पंचायत कर्रा में पहुंचकर वहाँ उन्होंने कर्मेश्वर महादेव मंदिर में आगामी दिनों में होने वाले आयोजन का जायजा लिया। श्रीमती पैकरा ने ग्राम पंचायत कर्रा पहुंचकर वहाँ कर्मेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण कार्यों तथा दिनाँक 25 जुलाई से नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का आयोजन के संबंध में जानकारी ली।इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है जिसे लेकर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने तैयारी को लेकर जायजा लेने पहुँची।

       गैरतलब है कि ग्राम पंचायत कर्रा में आगामी 25 जुलाई दिन शुक्रवार को श्रावण शुक्ल पक्ष के एकम से नौ दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है ।इस कार्यक्रम में दिनाँक 25 जुलाई शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।26 जुलाई को शिव महापुराण माहात्म्य कथा 27 जुलाई को अदिशिव लिंग पूजन कथा 28 जुलाई को नारद मोह,कुबेर चरित्र, सती चरित्र 29 जुलाई को शिव सती विवाह उत्सव 30 जुलाई को पति व्रत धर्म का उपदेश विहार कार्तिकेय गणेश विवरण 31 जुलाई को त्रिपुरासुर वध,जलंधर उद्धार 1 अगस्त को द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य उमा सहिता कथा विस्तार एवँ अंतिम दिन 2 जुलाई को पूर्णाहुति तविज्वाचन पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।इस नौ दिवसीय चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीँ इस कार्यक्रम में ऋषभतीर्थ गहरिनमुड़ा के भागवत भूषण पंडित दिव्य आनंद तिवारी जी महाराज के द्वारा श्री महारुद्र यज्ञ एवँ शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। मंदिर समिति एवँ गाँव के शिवभक्तों ने इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

      इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जनपद अध्यक्ष विनय भगत प्रवीण अग्रवाल आलोक यादव सीईओ संजय दुबे राजेश यादव थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी महाजन साहू डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला फुलमोहन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!