September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर एसडीएम पर भड़की सामरी विधायक,,,24 घंटे में हटाने का दिया अल्टीमेटम…

राजपुर। शासकीय नवीन महाविद्यालय में मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक जोड़ने वाले सड़क पर बनने वाले सीसी सड़क एवँ नाली निर्माण में पहुँची सामरी विधायक ने कार्यक्रम में एसडीएम व तहसीलदार के नहीँ पहुंचने पर भड़की विधायक। कलेक्टर से फोन पर बात कर 24 घंटे में एसडीएम को हटाने की बात कही।

    शासकीय महाविद्यालय राजपुर में गुरुवार को सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सीसी सड़क एवँ नाली निर्माण कार्यक्रम में पहुँची हुई थी। कार्यक्रम के दौरान जब राजपुर एसडीएम एवँ तहसीलदार नदारद मिले तो वे भड़क गई और मंच से ही वे एसडीएम व तहसीलदार के प्रति भारी नाराजगी जाहिर की।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर एसडीएम व तहसील कार्यालय मौजूद हैं और दोनों ही अधिकारी इस मार्ग से आना जाना करते हैं परंतु उन्हें यहाँ आने की फुर्सत नहीं है यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

चौबीस घंटे में एसडीएम हटाने के अल्टीमेटम :- शासकीय महाविद्यालय में सीसी सड़क के भूमि पूजन के पश्चात सामरी विधायक तहसील कार्यालय पहुँची जहाँ एसडीएम एवँ तहसीलदार मौजूद थे।जब विधायक ने उनसे कहा कि उनके नहीं आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी है।जिसके बाद विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए बलरामपुर कलेक्टर से राजपुर एसडीएम को तत्काल हटाने की बात कही।उन्होंने कलेक्टर से बात करते हुए कहा कि यदि राजपुर एसडीएम को 24 घंटे में नही हटाया गया तो पूरे कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर तहसील के पास धरने पर बैठ जाएंगी। विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि अधिकारियों की इस तरह की मनमानी बर्दास्त नहीं कि जाएगी जो अधिकारी नहीं सुनेंगे उन्हें यहाँ रहने का अधिकार नहीं है।

तहसीलदार को तत्काल जमीन सीमांकन करने दिए निर्देश :- कार्यक्रम के पश्चात जैसे ही सामरी विधायक जाने के लिए निकली तभी तहसील कार्यालय के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ दिखी जिसे देख सामरी विधायक ने रुककर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई।ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वे चार महीनों से ज्यादा तहसील कार्यालय में अपने जमीन सीमांकन के लिए दौड़ रहे हैं परंतु उनका काम नही हो पा रहा है।ग्रामीणों की शिकायत ओर विधायक ने तत्काल तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को कार्यालय के बाहर बुलवाया।उन्होंने तहसीलदार से इस सम्बंध में जानकारी चाही परंतु तहसीलदार मैडम कोई जवाब नही दे पाई जिसके बाद विधायक ने एक सप्ताह में ग्रामीणों के जमीन सीमांकन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!