July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सही दवा शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार थीम पर मेडिकल स्टोर्स की जांच

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार के थीम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के द्वारा जिले के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधि और खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। “शुद्ध दवा सही आहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार” के साथ यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जारी रहेगा।
अभियान में अब तक कुल 06 कॉस्मेटिक दुकानों, 05 थोक औषधि विक्रेताओं और 11 खुदरा औषधि केंद्रों की सघन जांच की गई है। प्रशासन की टीम ने रामानुजगंज और बलरामपुर के कॉस्मेटिक एवं ट्रेडर्स जायसवाल मार्केटिंग, पिहू एजेंसी रामानुजगंज, राहुल ट्रेडर्स और महामाया श्रृंगार बलरामपुर, थोक औषधि विक्रेता शक्ति मेडिकल एजेंसी, शंकर मेडिकल एजेंसी बलरामपुर, सजल मेडिकल एजेंसी, विनायक ट्रेडर्स और श्याम केमिकल्स रामानुजगंज, हिमांशु मेडिकल स्टोर, सिटी मेडिकल स्टोर, श्री जगन्नाथ मेडिकल स्टोर, गुड्डू मेडिकल स्टोर, प्रजापति मेडिकल स्टोर, सचिन मेडिकल स्टोर, पाठक दवा दुकान, अमित मेडिकल स्टोर और अंबिका मेडिकल स्टोर की जांच की गई।


जांच के दौरान अधिकारियों ने सभी दुकानों में क्रय-विक्रय बिलों की जांच की गई। साथ ही औषधि प्रशासन ने औषधि अनुज्ञप्ति मानकों का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित पंजीकृत थोक विक्रेताओं से ही औषधियां खरीदने के निर्देश दिए। प्रशासन ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर से ही चिकित्सक की पर्ची के आधार पर दवाईयां खरीदें। किसी भी प्रकार की समस्या हाने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन को सूचित करें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!