September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बिना अनुमति के अवैध लकड़ी परिवहन के मामले में राजस्व एवँ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,,,16 चक्का ट्रक को किया जप्त…

राजपुर। वन विभाग द्वारा बिना अनुमति के लकड़ी परिवहन करते एक ट्रक वाहन को राजपुर तहसीलदार हल्का पटवारी एवं वन विभाग की टीम ने जप्त किया है। वन विभाग की टीम एवं राजस्व पटवारी द्वारा देर रात 12 बजे तक जप्ती की कार्रवाई में लगे रहे।

       घटना दिनांक 18 अगस्त की है जहाँ देर रात बिना अनुमति के लकड़ी लोड परिवहन करते हुए एक 16 चक्का ट्रक को जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम लाऊ में दिनांक 12 अगस्त से 18 अगस्त के बिच बिना सक्षम अधिकारी के स्वीकृति के बिना अवैध रूप से बांसा सेमर इमली वृक्षों की कटाई भूमि स्वामी रतन पिता पड़वा धुरजन गेंदा लीदो पिता पड़वा जाति पहाड़ी कोरवा के भूमि खसरा क्रमांक 738/12 रकबा 0.525 हेक्टेयर एवं भूमि स्वामी परमेश्वर सर्वेश्वर बबन उर्मिला पिता पतरु जाति उरांव खसरा क्रमांक 182 रकबा 1.214 हेक्टेयर भूमि से खड़े हरे वृक्षों का कटाई किया गया था। कटाई के पश्चात सूचना पर राजपुर तहसीलदार हल्का पटवारी राजपुर एवं परिसर रक्षक लाऊ मौके पर संयुक्त रूप से जांच कर उक्त कटे वृक्षों का जांच किया। जांच के दौरान मौका पंचनामा तैयार किया गया था। जांच के दौरान भूमि स्वामी से वैध दस्तावेज की मांग की गई किंतु भूमि स्वामी के द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जांच पश्चात भूमि स्वामी को अधिकारियों द्वारा हिदायत दिया गया था कि किसी भी परिस्थिति में लकड़ी परिवहन नहीं करेंगे जब तक सक्षम अधिकारी का अनुमति न मिल जाए।

      परंतु दिनांक 18 अगस्त को बिना अनुमति के लकड़ी परिवहन का कार्य किया जा रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी कि उक्त कटे लकड़ी को हाइड्रा क्रमांक CG 15 E 2744 के माध्यम से ट्रक क्रमांक CG10 AL 0661 में लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर राजपुर तहसीलदार सालिक राम गुप्ता पटवारी लाऊ विकास एक्का एवं परिक्षेत्र सहायक राजपुर अशोक शुक्ला अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ ग्राम लाऊ पहुंचे जहां देखा कि हाइड्रा के माध्यम से ट्रक में लकड़ी लोडिंग का कार्य किया जा रहा है।जिसके अधिकारियों ने अवैध रूप से कार्य होने के कारण दोनों वाहनों को संयुक्त रूप से जप्त कर राजपुर वन विभाग के परिसर में लाकर खड़ा किया गया है जिसमें विभिन्न प्रजाति के लट्ठा लोड है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!