September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से ओरंगा ग्राम के निवासियों को मिली राहत,बोर खनन से 100 से अधिक लोग हो रहे लाभान्वित

बलरामपुर प्रशासन की संवेदनशील और त्वरित पहल से ग्राम ओरंगा में बोर खनन कार्य से अब गांव में स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है जिससे ग्राम के दूरस्थ बसाहटों के निवासियों को राहत मिली है।
भीषण गर्मी की तपती दोपहर और सूखते जल स्रोतों के बीच ग्राम पंचायत ओरंगा की दूरस्थ बसाहटें सेमरखोंचा, कोरहटीपारा, भागीडीहपारा और तुमवापारा कठिन दौर से गुजर रही थीं। पानी की तलाश अब ग्रामीणों की रोजमर्रा की सबसे बड़ी चिंता बन गई थी। सुबह होते ही कई किलोमीटर दूर तक पानी की तलाश में भटकना उनकी मजबूरी बन गई थी। लेकिन इसी बीच प्रशासन तक जब ग्रामीणों की समस्या पहुंची, तो तुरंत पहल शुरू हुई। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्राथमिकता के आधार पर बोर खनन कार्य प्रारंभ कराया। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली अब लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद गांव के लोगों ने राहत महसूस की है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ता और घर के पास ही स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है।
जनपद सीईओ रामचंद्रपुर ने जानकारी दी है कि बोर खनन से 100 से अधिक ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है। बोर खनन कार्य से सेमरखोंचा, कोडाकूपारा के 10 परिवार, कोरहट्टीपारा के 10 परिवार और उत्तरपारा के 10 परिवार सहित लगभग 100 लोग सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो।
गांव की महिलाओं ने बताया कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। गांव के लोगों ने राहत महसूस करते हुए कहा कि अब उन्हें दूर-दूर तक भटकना नहीं पड़ता और घर के पास ही स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!