July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बहुआयामी व्यवसाय से रेबेका का संवरा जीवन,,,स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी…

बलरामपुर विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत चिलमा निवासी श्रीमती रेबेका महिला स्वयं सहायता समूह में जुड़कर लाखों रुपए वार्षिक आय के रूप में अर्जित कर रही हैं।
          वे बताती है कि कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा उनका परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता था। सीमित आय के कारण घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। परिस्थितियों से हार मानने के बजाय रेबेका ने स्वयं शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर नया रास्ता चुना। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वयं शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी। समूह के माध्यम से उन्हें बचत, ऋण एवं स्वरोजगार की जानकारी मिली। उन्होंने समूह से ऋण लेकर बागबानी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, किराना दुकान एवं कृषि कार्य को व्यवसाय के रूप में शुरू किया। आज वे मेहनत कर लगभग 1 लाख 71 हजार रुपये की सालाना आय अर्जित कर रही है। आय में वृद्धि से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है जिससे बच्चों की शिक्षा, पोषण और घर की आवश्यकताओं की पूर्ति भी बेहतर ढंग से कर रही है और लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। रेबेका के प्रयास से उनकी आमदनी बढ़ी है साथ ही परिवार का जीवन स्तर भी सुधरा है। रेबेका बताती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग मिला। जिससे वे आत्मनिर्भता की राह पर अग्रसर हुई हैं, साथ ही अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!