September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन,,,मुख्यमंत्री श्री साय के साथ केबिनेट मंत्री होंगे शामिल…

बलरामपुर/राजपुर। प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के वर्चुअल शुभारंभ का सीधा प्रसारण एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास सह जिले के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 02 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11ः30 बजे सेे विकासखण्ड राजपुर के शासकीय हायर सेकेण्डरी ग्राउंड बुढ़ाबगीचा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रिय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद लोकसभा सरगुजा चिन्तामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, अध्यक्ष जिला पंचायत सुश्री निशा नेताम, उपाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी सिंहदेव, जनपद पंचायत राजपुर अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक, नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर धरम सिंह शामिल होंगे।


मंत्री श्री नेताम ने आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम स्थल का किया अवलोकन :-
 आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम ने जिला प्रवास पर विकासखण्ड राजपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान बुढ़ाबगीचा में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाले मेगा इवेंट कार्यक्रम की चल रही तैयारी का अवलोकन करने कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर  समय पर आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने को कहा, साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनिल जायसवाल,जे पी गुप्ता,शिवनाथ यादव,गौरी शंकर अग्रवाल,अनिल तिवारी,प्रवीण अग्रवाल,शिवनाथ जायसवाल,संतोष पांडे,धरम सिंह,प्रदीप जायसवाल,राजा सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण कलेक्टर रिमिजियुस एक्का,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील,अनुविभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर, गणमान्य नागरिक  सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान व मेगा इवेंट कार्यक्रम के लिए की गई है पार्किंग व्यवस्था :-
      शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर में 02 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान व मेगा इवेंट कार्यक्रम आयोजित है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कैबिनेट मंत्रियों तथा अन्य अतिथिगणों का आगमन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था के तहत पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत बलरामपुर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था कार्यक्रम स्थल से 700 मीटर पहले मंडी प्रांगण राजपुर में की गई है। इसी प्रकार कुसमी व शंकरगढ़ से आने वाले वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल से 900 मीटर पहले  खुटानपारा मैदान तथा अम्बिकापुर से आने वाले वाहनों के लिए कार्यक्रम स्थल से 600 मीटर पहले गांधी चौक समीप मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!