September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों से संवाद,,,11 जनवरी तक कराएं पंजीयन…

बलरामपुर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जो इस श्रंखला का 9वाँ संस्करण होगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में राज्यों से चयनित बच्चों द्वारा परीक्षा से संबंधित पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे और उनके तनाव को कम करने का प्रयास करेंगे।
       इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी प्रकार के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी, शिक्षक गण एवं पालकों को पोर्टल में जाकर अपने प्रश्न पूछने का अवसर उपलब्ध करवाया गया है। सभी अपने सवाल अपलोड करने के लिए 11 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रश्नों को अपलोड करने की सुविधा भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से बनाए गए पोर्टल innovateindia1.mygov.in में प्रदान की गयी है। पोर्टल में प्रवेश करने पर प्रतिभागियों को अभी भाग लें-परीक्षा पे चर्चा 2026 का विकल्प मिलेगा, जहां वे पुरस्कारों के बारे में और जरूरी तारीखें जैसी अन्य जानकारी भी देख सकते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रतिभागी अपने सवाल अधिकतम 500 शब्दों के भीतर बनाकर रखें।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। कक्षा 6-12 के विद्यार्थी स्वयं अपने संसाधन (इंटरनेट, ईमेल आईडी, मोबाइल) से भाग ले सकते हैं। समग्र शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शिक्षकों, कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों एवं पालकों से अपील की गई है कि वे गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छी गुणवत्ता के प्रश्न अपलोड करें, ताकि उनका चयन मुख्य कार्यक्रम के लिए हो सके। सभी हितग्राहियों से आग्रह किया गया है कि वे 11 जनवरी 2026 की अंतिम तिथि का इन्तजार न करते हुए अभी से अधिक से अधिक स्कूलों से प्रश्नों को अपलोड करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर लें ताकि अंतिम समय में सर्वर संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!