November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिल रहा दोहरा लाभ,,सस्ती बिजली के साथ पर्यावरण संरक्षण में मिल रही मदद,,,शासन के प्रयासो से ऊर्जा क्षेत्र में नया युग…

बलरामपुर/राजपुर। जिले के नगर पंचायत राजपुर के निवासी संजय कुमार सोनी के चेहरे पर आज खुशी है। पहले जहां हर माह बिजली बिल के बढ़ते आंकड़े देखकर जो चिंता होती थी, अब वही जगह बचत की खुशी ने ले ली है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने न केवल उनके घर को रोशन किया है, बल्कि उनके जीवन में आर्थिक राहत भी पहुंचाई है।

सोलर संयंत्र से बिजली बिल में कमी :-

श्री संजय सोनी बताते हैं कि उनके घर में पहले बिजली की खपत अधिक थी। घर में कई पंखे, ए.सी., फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसी आधुनिक सुविधाओं के चलते बिल हर माह हज़ारों रुपये का आता था। लेकिन जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्होंने बिजली विभाग के सहयोग से अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया। इससे अब उनके घर की अधिकांश बिजली सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। अब बिजली की खपत बहुत कम हो गई है, और बिजली बिल लगभग घट गया है।

1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी का मिला लाभ :-

पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत 1 लाख 8 हजार रूपये की सब्सिडी प्राप्त होगी, श्री सोनी बताते हैं कि सब्सिडी की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में सीधे जमा होगी। उन्होंने कहा कि पहले हर माह 2000 से 2500 रुपये तक का बिल आता था। अब मुश्किल से सैकड़ा रुपये तक में सीमित हो गया। इससे परिवार को काफी राहत मिली है और बचत बढ़ी है।

अब बिजली नहीं सूरज की किरणों से घर हो रहे रोशन :-

श्री सोनी कहते है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का एक दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि सूरज की रोशनी हर दिन मुफ्त मिलती हैं, बस जरूरत थी इन्हें सही तकनीक से उपयोग में लाने की। अब सोलर सिस्टम से न केवल हमें सस्ती बिजली मिल रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर योजना आम नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है।

        उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लाखों परिवार आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी, योजनातंर्गत बलरामपुर जिले में तेजी से सोलर लगाने का कार्य चल रहा है। जिससे नागरिकों को काफी सहूलियत होगी

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!