July 31, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
गैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

बेसिक ट्रेनिंग कर लौटे महिला पुरूष जवानों का की गई पोस्टिंग,,,जवानों ने खुद से पर्ची निकालकर चुना अपना थाना…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर जिले में वापस लौटे नव पदस्थ 37 महिला/ पुरुष जवानों की प्रथम पदस्थापना लिस्ट की गई जारी।लक्की ड्रा के माध्यम से चिट निकालकर महिला एवम् पुरुष जवानों ने चुना अपना थाना। ट्रेनिंग से लौटे महिला/पुरूष जवानों से विस्तृत चर्चा करते हुए नवीन पदस्थापना की बधाई देकर दी गई ड्यूटी निर्वहन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश। जिले के 02 उप निरीक्षक, 08 सहायक उप निरीक्षक,14 प्रधान आरक्षक एवं 81 आरक्षकों का भी किया गया नवीन थाना/चौकी में पदस्थापना।

     बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा बलरामपुर पुलिस में नव पदस्थ महिला/पुरुष आरक्षकों के बेसिक ट्रेनिंग के पश्चात वापस जिले में आमद आने पर प्रथम पदस्थापना हेतु जवानों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में बैठक लेकर थानों में रिक्त पद के आधार पर चिट तैयार कर एक एक महिला/पुरूष जवानों को स्वयं से चिट निकलवाकर लक्की ड्रा सिस्टम से चिट में अंकित थाना /चौकी में स्थानांतरित कर पहली पदस्थापना किया गया।पुलिस कप्तान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर,अभिषेक झा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी वाड्रफनगर के द्वारा पोस्टिंग में पारदर्शिता लाने हेतु ये पहल कि गई। लक्की ड्रा के माध्यम से कुल 37 महिला/पुरुष जवानों को रक्षित केन्द्र बलरामपुर से विभिन्न थानों/चौकी में पदस्थ किया गया है। उक्त पोस्टिंग के दौरान सामान्य शर्त रखते हुए यदि चिट किसी भी कर्मचारी के मूल निवास थाने का निकलता है,तो उसे पुनः नया चिट निकालकर नई पदस्थापना दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा चिट के आधार पर पोस्टिंग में किसी कर्मचारी को वास्तविक परेशानी हो तो आपस में मैचुअल ट्रांसफर का ऑप्शन भी दिया गया।

     पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि जो महिला/पुरुष नव पदस्थ आरक्षक ट्रेनिंग पूरी कर वापस आए हैं, उनकी पहली पदस्थापना विभिन्न थानों में रिक्त स्थानों पर किया गया है। जवानों को निष्पक्षता और पारदर्शिता का संदेश देते हुए चिट बनाकर सभी को एक-एक चिट स्वयं से उठाने कहा गया, जिससे उनके मन में कभी भी प्रथम पोस्टिंग को लेकर कोई प्रश्न चिन्ह निर्मित ना हो तथा उन्हें उनकी प्रथम पदस्थापना हमेशा याद रहे और पूर्णता निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने निर्देशित भी किया गया। उक्त पोस्टिंग के साथ साथ जिले में पदस्थ सीनियर महिला पुरुष आरक्षको एवम् प्रधान आरछकों द्वारा नवीन पोस्टिंग के लिए आवेदन पत्र कार्यालय में व्यक्तिगत समस्याओं के आधार पर प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पत्र के आधार पर  02 उप निरीक्षक, 08 सहायक उप निरीक्षक, 14 प्रधान आरक्षक तथा 81 आरक्षको का भी नवीन थाना/चौकी में पोस्टिंग किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/एसडीओपी वाड्रफनगर, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवांगन एवम् महिला/पुरुष जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!