October 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

पुलिस ने हरीतिमा जँगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई,,,शराब के नशे में दो लोगो ने वारदात को दिया अंजाम…

राजपुर। विगत दिनों ग्राम परसागुड़ी हरितिमा बांस बाड़ी जंगल पकडंडी किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। महिला की पहचान न होने से सोशल मिडिया, प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मिडिया का सहारा लेते हुये दिनांक 01/02/2024 को पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। इस दौरान सोशल मिडिया से मृतिका की पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी के धरपकड़ की प्रक्रिया तेज कर दी थी।पुलिस ने इस मामले में सायबर टीम की मदद से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 31/01/2024 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम परसागुड़ी हरितिमा बांस बाड़ी जंगल पकडंडी किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है कि सूचना प्राप्त होते ही थाना राजपुर थाना प्रभारी ने सूचक श्रीमती रंजीता मिंज पति बिरेन्द्र कुजूर उम्र 39 वर्ष चन्द्रगढ़ बीट प्रभारी के मौखिक सूचना पर मर्ग कायम कर धारा 174 के तहत अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वर्ष के विरूद्ध पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था एवं महिला की पहचान न होने से सोशल मिडिया, प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मिडिया का सहारा लेते हुये दिनांक 01/02/2024 को पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। इस दौरान सोशल मिडिया से पहचान होना पाया गया। पीएम रिर्पोट में मृतिका की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रस्सी से गला घोंट कर हत्या करना पाया गया। जिसके बाद मामले धारा 302 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मृतिका के मोबाईल का सायबर एक्सर्पट बलरामपुर के द्वारा गहनता से जांच किया गया। जांच के दौरान प्राप्त टेक्नीकल इनपुट के आधार पर संदेहियों कृष्णा सोन्हा व 01 अन्य को तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि दिनांक 30/01/2024 को मृतिका के मोबाईल से कई बार सम्पर्क कर गेहू में पानी पटाने की बात कहकर ग्राम असोला से 3 बजे दिन हरितिमा जंगल बुलाये और रात होने पर अपने घर से मुर्गा और शराब लाकर तीनों साथ पिये। मृतिका के नशे में होने पर मौका पाकर अपने बगल में बैठी मृतिका को विधि का उलघंन करने वाला किशोर के द्वारा अपने साथ लाये नायलोन की रस्सी गले में लपेट कर कमर में बैठ कर दोनों घुटनो से मृतिका दोनो हाथ दबाकर नायलोन रस्सी से गला को कसकर हत्या कर दिए एवं बारी-बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया एवं घटना के पश्चात मृतिका के मोबाईल को अपने घर में छुपा कर रखे थे। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने मृतिका का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त पीले रंग के नायलोन की रस्सी घटना स्थल के पास के झाड़ियों से जप्त किया है। प्रकरण में धारा 376 (2) (जी) आरोपी कृष्णा सोन्हा पिता समय प्रसाद सोन्हा उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी ग्राम पड़िपा थाना प्रतापपुर जिला सूरजपूर एवं एक अन्य के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश खलखो, उप निरीक्ष विजय दुबे, दिनेश राजवाडे, सउनि राकेश सिंह, अशोक तिर्की, प्र.आर. राजेन्द्र ध्रुव, अनिल कुमार, आरक्षक रूपेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश लकड़ा, संजय जायसवाल, बिजेन्द्र भगत, नरेन्द्र कश्यप, हरिशंकर डनसेना व सायबर सेल बनरामपुर मंगल सिंह, सुखलाल सिंह, राजकिशोर पैकरा एवं थाना स्टाफ राजपुर का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!