स्कूल बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहे बच्चे को ट्रक ने लिया अपने चपेट में,,,हुई दर्दनाक मौत…

राजपुर। सुबह सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम अलखडीहा मुख्य मार्ग में एक हृदय विदारक घटना घट गई। इंग्लिश मीडियम स्कूल झींगो में पढ़ने वाले एक सात वर्षीय बालक को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना पश्चात ट्रक चालक ट्रक वाहन को कुछ दूर ले जाकर छोड़कर फरार हो गया।

राजपुर रामानुजगंज एनएच 343 मुख्य मार्ग पर ग्राम अलखडीहा के पास उसे वक्त एक बड़ी घटना घट गई जब खोडरो निवासी सुधीर उरांव का 7 वर्षीय पुत्र आदित्य सुबह अपने स्कूल जाने के लिए स्कूल बस में चढ़ने हेतु सड़क पार कर रहा था तभी रामानुजगंज से राजपुर की तरफ जा रही ट्रक क्रमांक CG 15 AC 1349 ने उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पश्चात ट्रक चालक ट्रक को कुछ दूर ले जाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इंग्लिश मीडियम स्कूल झींगो में पढ़ने वाला 7 वर्षीय आदित्य यूकेजी में पढ़ता था और सुबह अपने स्कूल बस के इंतजार में खड़ा था।सड़क के दूसरे तरफ खड़ा बच्चा जैसे ही स्कूल बस आई और वह बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर कर रहा था इस दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के पश्चात जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।


