चार सूत्रीय मांगों को लेकर लघु वनोपज प्रबंधक संघ कल से होंगे हड़ताल पर,,,बनाई गई रणनीति…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर राज्य सरकार से अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी की जा रही है।
बलरामपुर जिले के प्रदेश महामंत्री लघु वनोपज सहकारी समिति सुरेश सोनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से जिला कार्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। गौरतलब है कि पुरे प्रदेश में कुल 902 कर्मचारी व जिले में 44 कर्मचारी वनोपज सहकारी समिति में कार्यरत हैं यह समिति लगभग 36 वर्षों से क्रियाशील है और इन कर्मचारियों के द्वारा यह मांग पिछले कई वर्षों किया जा रहा है लेकिन इनकी मांगों को आज तक किसी भी पार्टि की सरकार ने नही माना गया है जिसे लेकर एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर कल दिनांक-06/02/2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं।
समिति के चार सूत्रीय मांग…
- प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की स्वीकृत विभागीय प्रस्ताव के अनुसार तीन स्तरीय संविदा वेतनमान लेवल-07, लेवल-08 एवं लेवल-09 की संशोधित आदेश किया जाये।
- शासन के वित्त निर्देश 22/2023 दिनांक 02/08/2023 के अनुसार पूनरीक्षित वेतनमान दिनांक 01/07/2023 से लागू किया जाये।
- प्रबंधकों की सेवा नियम मई 2016 से लागू है किन्तू सेवा नियन में निहित प्रावधान नियुक्ति हेतू प्रक्रिया के बिन्दु क्रमाक 04 चयनित अभ्यर्थि एक वर्ष की अवधि तक परिवीक्षा पर कार्यरत रहेगा तत्पश्चात् उसे नियमित किया जायेगा आज तक लागू नहीं किया गया है तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।
- प्राथमिक वनोपज समिति प्रबंधकों को विभाग में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की भांति उनके मासिक वेतन माह के प्रथम दिवस तक निजी बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया जाये।



