
सरगुजा:-सीतापुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से 04 वर्षों तक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है,,,दरअसल सीतापुर थानाक्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक युवती ने सीतापुर पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम बेलजोरा निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल लकड़ा के द्वारा उसे शादी का झांसा देकर लगभग 04 वर्षों तक बलात्कार करते हुए उसका दैहिक शोषण कर अपना हवस मिटाया लेकिन जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात की तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने न्याय के लिए थाने का शरण लिया।
वहीं इधर पीड़िता की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने पूरे मामलें के त्वरित एक्शन लेते हुए शादी का झांसा देकर 04 वर्षों तक बलात्कार करने वाले ग्राम बेलजोरा निवासी 22 वर्षीय आरोपी विशाल कुमार लकड़ा के खिलाफ नामजद FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है और पूरे मामले में आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

वहीं इसकी जानकारी देते हुए सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेकर कार्रवाई की है और आरोपी युवक विशाल कुमार लकड़ा को इस गुनाह के लिए सलाखों के पीछे भेजा गया है।




