September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

नेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालान
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

खबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने की जाँच समिती गठित,,,सामरी विधानसभा के अंतर्गत बनाए जा रहे सभी पीएम जनमन सड़कों की होगी जाँच…

राजपुर। बलरामपुर जिले के अंतर्गत पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती में पहुँच मार्ग आसान करने के उद्देश्य से शासन लाखों रुपये खर्च कर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़को का निर्माण कराया जा रहा है। परंतु मैदानी स्तर पर सड़को के गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विगत दिनों प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद बलरामपुर कलेक्टर ने सामरी विधानसभा में जितने भी प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क बनाये गए हैं टीम गठित कर जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।

         बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाये जा रहे सड़क निर्माण के गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही है। विगत दिनों राजपुर विकास खंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाऊ अटल चौक से गुंडरिकोना तक बनाये गए डामरीकृत सड़क निर्माण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के बाद बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए तत्काल टीम गठित कर जाँच हेतु आदेशित किया है।गठित टीम में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता मोहन राम भगत आरईएस के कार्यपालन अभियंता सचिदानंद कांत एवं तकनीकी समन्वयक मनरेगा अभिषेक मिश्रा सामरी विधानसभा के अंतर्गत बनाये जा रहे सभी प्रधानमंत्री जनमन योजना के सड़कों की जाँच करेंगे।वहीँ इस मामले में विगत दिनों बलरामपुर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने भी विधानसभा सामरी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे घटिया सड़क निर्माण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को धरना प्रदर्शन हेतु ज्ञापन सौंपा था।

      ज्ञात हो कि सामरी विधानसभा में पहाड़ी कोरवाओं के सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 54 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें राजपुर विकास खंड के अंतर्गत 07 सड़कें शंकरगढ़ विकास खंड अंतर्गत 17 सड़के एवं कुसमी विकास खंड के अंतर्गत 30 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।

     प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण इकाई राजपुर के कार्यपालन अभियंता जी एस सिदार ने बताया कि बलरामपुर कलेक्टर ने जाँच समिति का गठन किया है जिसमे पीडब्ल्यूडी आरईएस के कार्यपालन अभियंता एवं तकनीकी समन्वयक मनरेगा की टीम का गठन कर विधानसभा के सभी प्रधानमंत्री जनमन योजना के सड़कों के जाँच के लिए निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!