May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़ के सरहद पर भारी मात्रा में पुलिस ने किया गाँजा जप्त,,,नारियल भूसी के भीतर छिपाकर किया जा रहा था करोड़ो का गाँजा तस्करी…

बलरामपुर/बसंतपुर। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध थाना बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, करीब 06 करोड़ का मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद, टाटा ट्रक वाहन में नारियल भूसी के भीतर छिपाकर उड़ीसा से राजस्थान ले जा रहे कुल 1198.460 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा किया गया बरामद, घटना में संलिप्त टाटा ट्रक वाहन भी किया गया जप्त।

      थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 03 अन्तर्राज्जीय तस्करों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।गिरफ्तार तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य के है रहने वाले हैं।

   बलरामपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी एरिया में पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिग एवं एम.सी.पी. की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा परिवहन में सम्मिलित आरोपियों के विरूध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में दिनांक 28/12/2025 को दरम्यानी रात निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, थाना प्रभारी बसंतपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी एरिया धनवार बार्डर में एक टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 32 J 0960 में नारियल का भूसी लोड है,भूसी के अन्दर छिपाकर गांजा भरा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सरहदी एरिया धनवार बार्डर चेक पोस्ट जाकर टाटा ट्रक वाहन क्रमांक RJ 32 J 0960 के चालक एवं उसके साथी का नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम अम्रीश कुमार पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली (उ.प्र) एवं उसके साथी का नाम पता पूछने पर अपना नाम 02. अम्बरीश कुमार पटेल पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाह मोहम्मद, पूर्व अप्या थाना, नगराम मोहन लालगंज, लखनउ (उ.प्र.) 3. मनीष कुमार पिता रामभवन उम्र 20 वर्ष निवासी मैनझर थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी (उ.प्र.) का होना बताये।

पुलिस स्टाफ के द्वारा जब वाहन की तलाशी ली गयी तो तलाशी के दौरान टाटा ट्रक वाहन के डाला में नारियल के भूसी के अन्दर भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा भूरा रंग के टेप से लपेटा हुआ 40 पैकेट कुल वजन 1198.460 किलोग्राम कीमती लगभग 5,99,00,000/रू. (पांच करोड़ निन्यानबे लाख) का बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त टाटा ट्रक वाहन जिसकी कीमत लगभग 25,00,000/रू. को को भी जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया है। विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध 228/2025 धारा 20 (बी) (ई) (सी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!